अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने से बचें, जानें कन्या राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Sep 2025 10:26 AM

विज्ञापन

कन्या राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Virgo Weekly Horoscope 7 to 13 September 2025: कन्या राशि के लिए 7 सितंबर से 13 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Virgo Weekly Horoscope 7 to 13 September 2025: सितंबर माह का दूसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 7 सितंबर से 13 सितंबर 2025

स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां

इस सप्ताह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा. गुरु ग्रह की चंद्र राशि के दसवें भाव में उपस्थिति आपके लिए सकारात्मक स्वास्थ्य संकेत दे रही है. आपके राशि के स्वामी की दृष्टि आपको बड़े रोगों से बचाएगी. हालांकि, बारहवें भाव में केतु ग्रह की स्थिति के कारण बीच-बीच में छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं आ सकती हैं. फिर भी पिछले समय की तुलना में आपकी सेहत में स्पष्ट सुधार होगा और आप अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे.

सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, जानें मेष राशि वालों का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावनाएं हैं, यहां देखें वृषभ राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

धन के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं, यहां देखें मिथुन राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, यहां देखें कर्क राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक स्थिति और खर्च

इस सप्ताह अचानक कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन सकता है. ऐसे समय में शांत रहना और विवेकपूर्ण निर्णय लेना आवश्यक है. आप अपने बड़े भाई-बहन से आर्थिक मदद ले सकते हैं. धन के मामलों में संयम और समझदारी बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

परिवार और सामाजिक संबंध

इस सप्ताह आपका स्वभाव परिवार और दोस्तों के प्रति अत्यंत सहयोगपूर्ण रहेगा. हालांकि, अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने से बचें. यदि आप किसी काम में सहयोग नहीं करना चाहते, तो स्पष्ट रूप से ‘न’ कहना आपके हित में रहेगा. यह आपके संबंधों में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा.

करियर और कार्यक्षेत्र

आप इस सप्ताह अपने शत्रुओं और विरोधियों की चालों को सफलतापूर्वक परास्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वंद्वी अपने गलत कार्यों का फल भुगतेंगे, जबकि आपकी मेहनत के अनुसार आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहने से करियर में सफलता सुनिश्चित होगी.

आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यहां देखें सिंह राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने से बचें, जानें कन्या राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

सावधान रहें और गलत रास्ते पर कदम न बढ़ाएं, यहां देखें तुला राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

अप्रिय घटना पारिवारिक वातावरण को प्रभावित कर सकती है, यहां देखें वृश्चिक राशि वालों का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

शिक्षा और विदेश अध्ययन

जो छात्र हाल ही में पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, उन्हें इस सप्ताह नौकरी मिलने की अच्छी संभावना है. साथ ही, जो छात्र विदेश जाकर अध्ययन करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं.

उपाय

इस सप्ताह मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिदिन 41 बार “ॐ बुधाय नमः” का जाप करें. यह आपके मन को शांत रखेगा, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा और सभी कार्यों में सफलता दिलाने में मदद करेगा.

पारिवारिक जीवन सुखद और संतुलित रहेगा, यहां देखें धनु राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, यहां देखें मकर राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

करियर से जुड़ी दुविधाएं आपको परेशान करेंगी, यहां देखें कुम्भ राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी, यहां देखें मीन राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola