सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, जानें मेष राशि वालों का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 06 Sep 2025 10:29 AM
मेष राशि वालों का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Aries Weekly Horoscope 7 to 13 September 2025: मेष राशि के लिए 7 सितंबर से 13 सितंबर 2025 का का कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Aries Weekly Horoscope 7 to 13 September 2025: सितंबर माह का दूसरा सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल 7 सितंबर से 13 सितंबर 2025
इस सप्ताह यात्रा करने के मामले में सावधानी बरतें. हर प्रकार की अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए, अन्यथा इससे थकान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर भी दिखाई देगा. खासकर लंबी यात्राएँ या अनियोजित ट्रिप्स से आपको शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है. इसलिए इस सप्ताह यात्रा की योजना बनाते समय स्वास्थ्य और आराम को प्राथमिकता दें.
सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, जानें मेष राशि वालों का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
धन और वित्तीय प्रबंधन
इस सप्ताह आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं सफल होंगी, जिससे आपको अच्छा और ताजा आर्थिक लाभ मिलेगा. आपके प्रयासों के परिणामस्वरूप धन का संचय करना आसान होगा और आप अपने भविष्य के लिए इसे सुरक्षित कर सकते हैं, जैसे कि बैंक बैलेंस या निवेश के रूप में. हालांकि, परिवार के साथ पूर्व में तय की गई किसी यात्रा या कार्यक्रम में देरी होने की संभावना है, खासकर यदि किसी घर के सदस्य की सेहत ठीक नहीं है. इस कारण घर के सदस्य और बच्चे थोड़े नाराज या उदास दिखाई दे सकते हैं.
करियर और व्यवसाय
कैरियर और पेशेवर जीवन के मामले में आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी और प्रोमोशन मिलने की संभावना भी बनती दिख रही है. लेकिन हर सफलता के साथ अहंकार बढ़ने का जोखिम भी होता है. इसलिए यदि आपको अच्छी पदोन्नति या मान-सम्मान मिलता है, तो अपने स्वभाव में अहंकार आने से बचें. यह आपके संबंधों और कार्यस्थल की परिस्थितियों को प्रभावित कर सकता है.
आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यहां देखें सिंह राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
शिक्षा और व्यक्तिगत विकास
छात्रों के लिए यह सप्ताह करियर ग्राफ को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला रहेगा. सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, लेकिन इसके साथ ही यह अहंकार में वृद्धि का कारण भी बन सकती है. ऐसे में अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और अंधविश्वास या जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें.
उपाय: इस सप्ताह अपने मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. यह आपके मन को शांत रखेगा, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएगा और किसी भी प्रकार की नकारात्मकता से सुरक्षा प्रदान करेगा.
पारिवारिक जीवन सुखद और संतुलित रहेगा, यहां देखें धनु राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, यहां देखें मकर राशि का 7 से 13 सितंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










