Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र का होने वाला है राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Sep 2022 7:59 AM

विज्ञापन

Shukra Rashi Parivartan 2022: आज यानी 24 सितंबर को शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. वह इस अवस्था में 2 दिसंबर 2022 तक रहने वाले हैं. कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें शुक्र के राशि परिवर्तन से नुकसान होने वाला है. आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं जिन्हें शुक्र हानि पहुंचाने वाले हैं.

विज्ञापन

Shukra Asta 2022:  शुक्र देव 24 सितंबर को को शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन शुक्र देव कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है.  वह इस अवस्था में 2 दिसंबर 2022 तक रहने वाले हैं. सूर्य के करीब आने से शुक्र की ताकत क्षीण हो जाती है. जिसके कारण सकारात्मक प्रभाव देना कम कर देते हैं.

ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा प्रभाव पड़ेगा.ज्योतिष की गणना के अनुसार कन्या राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन सभी जातकों पर प्रभाव डालेगा. लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें शुक्र के राशि परिवर्तन से नुकसान होने वाला है. आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं जिन्हें शुक्र हानि पहुंचाने वाले हैं.

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध है और शुक्र से मित्रता का भाव है. इसलिए कार्यस्थल में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आमदनी अधिक होगा लेकिन खर्च उससे अधिक होगा. इसलिए अपने खर्च पर थोड़ा लगाम लगाने की जरूरत है.

सिंह राशि

मन अशांत हो सकता है. अपनी भावनाओं को वश में रखें. परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें. कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा. कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं.

मकर राशि

राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता इसलिए हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें. स्वास्थ्य विशेष करके के पेट संबंधी विकार से सावधान रहें. कार्यक्षेत्र में कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं. गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी. इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा.

मीन राशि

इस समय शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा. इसलिए आपको इस समय कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप ऐसा कोई भी काम करने से बचें जिससे आपके पार्टनर को नफरत हो या उससे कोई दिक्कत हो. एक ही समय में हर महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको अधिक सतर्क रहने की भी आवश्यकता होगी. इस दौरान शुक्र आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है. ऐसे में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए और जरूरत पड़ने पर तुरंत किसी डॉक्टर से मिलें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola