Valentine Week Rashifal 2023: वैलेंटाइन वीक पर जानें राशियों का हाल, देखें मेष से लेकर मीन का राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Feb 2023 8:08 AM
Valentine Week Rashifal 2023: वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बदलने वाली है. जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा. कार्यक्षेत्र, पढ़ाईं और प्रेम संबंधों पर भी इसका असर पड़ने वाला है. आइए जानें वैलेंटाइन वीक में राशियों पर क्या असर पड़ेगा
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में सुखद रहेगा. एक-दूसरे के साथ सुखद समय व्यतीत होगा एवं आपकी लव लाइफ को सुदृढ़ करने में आपको किसी महिला की मदद भी प्राप्त होगी. सोचसमझकर लिए गए निर्णय आपके हित में परिणाम लेकर आएंगे.
इस राशि के जातक इस सप्ताह अपनी लव लाइफ को अच्छे से जीते नजर आएंगव. पुरानी बातों को भूलकर अपने रिश्ते में मिठास बनाए रखें. आपका ईगो प्रेमी के साथ आपके संबंध बिगाड़ सकता है.
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह आपके प्रेम संबंध के लिए कष्टकारी सप्ताह हो सकता है एवं आपको किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में संयम बरतना चाहिए.
आपके लिए वैलेंटाइन बहुत खास होने वाला है. कपल्स के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव आएगा. कठिन समय में पार्टनर का साथ दें. रिश्ता और बेहतर हो जाएगा. सिंगल्स को साथी मिल सकता है. कर्क राशि वालों के लिए सफ़ेद रंग लाभकारी होगा.
सिंगल्स को उनका प्यार मिल सकता है. कपल्स को पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. सिंह राशि वालों के लिए पीला रंग लाभकारी होगा.
आपको अपने पार्टनर की अटेन्शन मिलेगी. हालांकि किसी प्रकार के टकराव से दूरी रखने की जरूरत है. प्रेमी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं. साथ ही आपके संबंधों में प्यार भी बढ़ेगा.
पार्टनर से नोकझोक होने से रिश्ते टूट भी सकते हैं. तुला राशि के जातकों के लिए सफ़ेद रंग लाभकारी होगा.
आपके लिए यह समय मिला जुला रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. लेकिन किसी बात पर मनमुटाव भी हो सकता है. वृश्चिक राशि के लिए लाल रंग लाभकारी होगा.
सिंगल लोगों को इस वैलेंटाइन वीक कोई कोई स्पेशल इंसान मिल सकता है. बस आँखें खुली रखने की जरूरत है. आप अपने रिश्ते को और भी गहरा बनाने चाहेंगे. पूरा सप्ताह आपके अनुकूल रहेगा.
ये वैलेंटाइन कुछ खास नहीं होने वाला. प्यार में असफलता की आशंका है. कपल्स के रिश्ते में खटास आ सकती है. धनु राशि के लिए पीला रंग लाभकारी होगा.
मकर राशि के जातकों के यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए बहुत खास होगा. अपने प्रेमी पर ध्यान देने की जरूरत है. किसी प्रकार के टकराव में ना पड़ें. एक-दूसरे के साथ आप ईमानदार हो सकते हैं.
कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम संबंधों के मामले में दुखद स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी उलझन को बातचीत द्वारा सुलझाना चाहिए तभी सुकून आएगा. सप्ताह के उत्तरार्द्ध में हालांकि समय अनुकूल होता जाएगा एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होगा.
इस राशि के लोगों के प्रेम संबंध में मिठास आ सकती है. एक-दूसरे को खुद की जरूरत का एहसास हो सकता है. इसके अलावा साथ में समय बिताने का मौका भी मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










