Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: तुला राशि वालों को नौकरी में मिलेगी खुशखबरी, मेष के जातक रहें अलर्ट; जानें आज का राशिफल
आज 10 सितंबर 2026 का राशिफल. Image- AI
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: 10 सितंबर 2026, गुरुवार के राशिफल में जानें सभी 12 राशियों का आज का भाग्य. पिठोरी अमावस्या और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है, जो आपके जीवन पर विशेष प्रभाव डालेगा. विस्तार से जानें आपकी राशि के लिए क्या है खास.
Aaj Ka Rashifal 10 September 2026: आज 10 सितंबर, गुरुवार को भाद्रपद चतुर्दशी तिथि सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहने वाली है. इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी, जो 11 सितंबर को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगी. मघा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 04 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा. इसके अलावा आज पिठोरी अमावस्या (Pithori Amavasya 2026) का संयोग भी बन रहा है. सिद्ध योग शाम 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. चंद्रमा और सूर्य दोनों सिंह राशि में हैं. आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.
मेष राशि का आज का राशिफल
दोस्तों से संबंधों में सुधार में मधुरता आएगी, इस समय शत्रु हावी हो सकता है. स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. आर्थिक परेशानी.
वृष राशि का आज का राशिफल
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, घर में अविवाहित बच्चों के रिश्ते आएंगे. घर-परिवार में शांति का वातावरण रहेगा.
मिथुन राशि का आज का राशिफल
पराक्रम कम होगी,अप्रिय प्रसंगों की प्राप्ति होगी, समाज में लोग आपका फायदा उठाएंगें, चलते काम में बाधा हो सकता है.
कर्क राशि का आज का राशिफल
राजनीति के क्षेत्र में ऊंचाई को छुएंगे. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. बच्चों की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी.
सिंह का राशि का आज का राशिफल
गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगा. आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा. आर्थिक लाभ, घर में खुशी का वातावरण रहेगा.
कन्या राशि का आज का राशिफल
चिर-परिचित लोगों से मुलाकात होगी. अनायास धन व कार्य की प्राप्ति होगी. अपनी सूझबूझ से सारे कार्य बना लेंगे.
ये भी पढ़ें: Rajyog: बुधादित्य राजयोग खोलेगा धन-समृद्धि का रास्ता, 5 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय
तुला राशि का आज का राशिफल
नौकरी नया पद, पोजीशन, अधिकार मिलने की संभावना है. महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. महिला वर्ग से संपर्क बढ़ेगा.
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
संतान पक्ष की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा. मान, यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. विवाह आदि शुभ कार्य में व्यस्त रहेंगे.
धनु का राशि का आज का राशिफल
सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक देगी. सरकारी कार्य में प्रगति होगी. हर्षदायक समाचारों की प्राप्ति संभव है. धन लाभ होगा.
मकर राशि का आज का राशिफल
मन उच्चाभिलाषी रहेगा. रोजगार संबंधी समस्याएं हल होगी. किसी नये कार्य की योजना सफल होगी.
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आपको कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है, घर में कोई शुभ कार्य संपन्न कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
मीन राशि का आज का राशिफल
आजीविका में परिवर्तन होने की संभावना. दूर की यात्रा के योग बन सकते हैं. परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए