तुला साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक: इस सप्ताह के अंत में बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Apr 2026 8:05 AM
तुला साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक
Tula Saptahik Rashifal 26 April to 2 May 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आएगी? क्या आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा? और क्या करियर में नई उपलब्धियां और अवसर मिल सकते हैं? जानें पूरी जानकारी तुला राशि के साप्ताहिक राशिफल में.
Tula Saptahik Rashifal, तुला साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह आपके लिए लाभ और साझेदारी का रहेगा. चंद्रमा का आपकी राशि के एकादश भाव में होना सप्ताह के आरंभ में आपकी इच्छाओं की पूर्ति करेगा. शुक्र आपकी राशि के अष्टम भाव में रहकर आपको गुप्त रूप से आर्थिक लाभ दिलाएंगे. सप्तम भाव (साझेदारी भाव) में बना बुधादित्य योग वैवाहिक और व्यावसायिक रिश्तों में मजबूती लाएगा. हालांकि, सप्ताह के अंत में बुध के अस्त होने से कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में असहमति हो सकती है. गुरु का मिथुन राशि में गोचर आपके भाग्य को बल दे रहा है.
करियर-बिजनेस: इस सप्ताह व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. बुधादित्य योग साझेदारी के कामों में बड़ी सफलता का योग बना रहा है. यदि आप आयात-निर्यात या जनसंपर्क से जुड़े हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और आपको नई परियोजना का नेतृत्व मिल सकता है. सप्ताह के अंत में बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. शत्रुओं पर आपकी विजय होगी और आपके कार्य करने की शैली की प्रशंसा होगी.
लव लाइफ: यह सप्ताह प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा भरेगा. शुक्र की शुभ स्थिति आपके बीच के आकर्षण को बढ़ाएगी. पार्टनर के साथ डिनर या शॉपिंग की योजना बन सकती है. सिंगल जातकों के मन में इस सप्ताह कोई चेहरा पसंद आएगा. विवाहित लोगों के जीवन में बुधादित्य योग रोमांस लाएगा. सप्ताह के अंत में कुछ गलतफहमियां होगी, जिन्हें बातचीत से सुलझाना बेहतर होगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह मध्यम रहेगा. सप्तम के ग्रहों के कारण कमर दर्द या गुर्दे से संबंधित हल्की समस्या होगी. बुध के अस्त होने से मानसिक रूप से आप कुछ बोझिल महसूस करेंगे. रात में हल्का भोजन लें और नींद पूरी करें. बुधादित्य योग आपकी जीवनी शक्ति को बढ़ाएगा, जिससे आप जल्दी रिकवरी कर पाएंगे.
सावधानी: इस सप्ताह अहंकार के कारण रिश्तों में दरार न आने दें. किसी भी दस्तावेज़ पर बिना पढ़े साइन न करें और जल्दबाजी में निवेश करने से बचें.
उपाय: इस सप्ताह शुक्रवार को किसी मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं और दुर्गा कवच का पाठ करें.
शुभ दिन: शुक्रवार, सोमवार
शुभ रंग: क्रीम या हल्का नीला
शुभ अंक: 6
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










