ePaper

Libra Horoscope 2024: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, जानें तुला राशिफल  

Updated at : 15 Jan 2024 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Libra Horoscope 2024: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी, जानें तुला राशिफल  

Libra Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है।

विज्ञापन

Libra Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है.मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नया समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं .जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
 
 

तुला राशि वाले को कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन

यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा .वर्ष के शुरूआत तो ठीक रहेगा बाद में परिवार में तनाव बनेगा परिवार में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी .परिवार में छोटी -छोटी बात पर ध्यान नहीं दे .खर्च बढ़ जायेगा साथ ही मई तक आपके स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा।मई के बाद आपके परिवार में बना हुआ तनाव समाप्त होगा. साथ ही मांगलिक कार्य होंगे पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा.आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी.माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखे.रिश्तेदार सहायता करेंगे.

तुला राशि वाले को कैसा रहेगा व्यापार तथा नौकरी

 व्यापार को लेकर चिंतित होने की जरुरत नहीं है आपके द्वारा बनाए हुए रणनीति पर कार्य करे व्यापार में लाभ होगा जो लोग नए व्यापार की प्लान कर रहे है आप कर सकते है बढ़िया लाभ होगा.तुला राशि वाले जो पहले से व्यापार कर रहे है उनको भी बढ़िया लाभ होगा.इस समय निवेश करे खूब लाभ मिलेगा .जो लोग ट्रेडिंग का काम या एक्सपोर्ट का काम कर रहे है उनको लाभ मिलेगा .नौकरी करने वाले को नौकरी में आप तरक्की करेंगे लेकिन अप्रैल के बाद आपके कार्य को देखकर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेगें,साथ ही नौकरी में प्रमोशन का योग बन जायेगा.अगस्त के बाद नौकरी में शत्रुता बढ़ जाएगी .लेकिन फिर वह ठीक हो जायेगा आपके द्वारा किए हुऐ काम को सराहा जायेगा .जो लोग नए नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगी .

तुला राशि वाले को कैसा रहेगा शिक्षा तथा करियर

विधार्थियो लिए इस वर्ष मिलजुला रहेगा .आप पढाई पर ध्यान दे जो लोग कालेज में पढाई कर रहे है आप पढाई को लेकर सचेत रहे घूमने -फिरने का प्लान बंद करे .सहपाठी का सहयोग नहीं मिलेगा .प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगो को मई के बाद आपको सफलता मिलेगा. करियर को लेकर चिंतित रहने का जरुरत नहीं है करियर ठीक रहेगा नौकरी में मजबूती मिलेगी. अगस्त के बाद करियर में समस्या उत्पन्न होगा.

तुला राशि के लिए आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी
 
तुला राशि वाले को वित को लेकर अनुकूल राणे वाला है आपके राशि में शनि मजबूत स्थिति में बैठने के कारण आपके वित्तीय क्षेत्र बहुत ही बढ़िया रहेगा .आपके आर्थिक स्थिति बहुत बढ़िया रहने वाला है. आप एस वर्ष वित ठीक रहने के कारण आप बहुत ही उन्नति करेगे जिसे आपका वित क्षेत्र बहुत ही मजबूत बन जाएगी.आपके लिए वित्तीय माह मार्च मई तथा अगस्त आपके लिए बढ़िया रहने वाला है अगस्त माह में और बढ़िया होगा लेकिन जो लोग सरकारी काम में लगे है उनके लिए वित क्षेत्र बहुत ही बढ़िया रहने वाला है .

तुला राशि का वाहन सुख कैसा रहेगा

 राशि राशि वाले को वाहन का सुख प्राप्त के लिए बढ़िया रहने वाला है यह वर्ष आपके वाहन का खरीदारी करना चाहते है वर्ष के शुरुआत में बढ़िया योग बन रहा है इस समय आप वाहन की खरीदारी कर रहे है इस समय आपके पास पैसा को लेकर समस्या बनेगा फिर ही आप वाहन खरीदारी करेगे .अगर आप फरवरी से मार्च के दुसरे सप्ताह तक खरीदारी कर सकते है .इसके बाद जुलाई तथा दिसंबर का महिना में भी वाहन का खरीदारी कर सकते है .

तुला राशि वाले के लिए संतान के लिए कैसा रहने वाला है

आपको यह वर्ष संतान के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है आपके संतान आपके क्षेत्र में उन्नति करेगे.आपके संतान शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया उन्नति करेगे.उनका मन पढाई में एकाग्रता बनाकर उन्नति करेगे .आप के लड़के अगर व्यापार तथा नौकरी कर रहे है उनको सफलता मिलेगी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको भी सफलता मिलेगी,आपको मार्च तथा अप्रेल में अपने संगत पर ध्यान देना पड़ेगा.संतान का स्वास्थ्य बिच -बिच में खराब हो सकता है .

तुला राशि वाले को प्रेम जीवन कैसा रहने वाला है

तुला राशि वाले को इस वर्ष प्रेम जीवन बहुत ही अनुकुल स्थिति में दिखाई देगा. आप दोनों के प्रेम सम्बन्ध और मजबूत होगा प्रेम सम्बन्ध में पहले से विवाद बना हुआ था वह दूर होगा ,आप दोनों प्रसन्न रहेगें आपके अन्दर प्रेम जीवन में भरपूर उर्जा मिलेगी .अप्रैल के बाद थोड़ी प्रेम जीवन में अनबन बनेगा ,फिर से ठीक हो जायेगा .आप का प्रेम जीवन वैवाहिक जीवन में बदल जायेगा जो लोग अविवाहित है विवाह को लेकर चर्चा चलेगी .नए प्रेम सम्बन्ध बनेगा ,विवाहित लोगो के लिए दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा आपका दोनों प्रसन्न रहेगे .

तुला राशि वाले को स्वास्थ्य कैसा रहेगा

स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है वर्ष के शुरुआत ठीक रहेगा लेकिन अप्रेल के बाद स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे शनि पंचम भाव में होने के कारण पेट सम्बंधित समस्या आंख की समस्या बनेगी.सिजनाली बीमारी भी थोड़ा परेशान करेगा .इस वर्ष खान -पान पर ध्यान दे ,

तुला राशि वाले का लकी नंबर क्या रहेगा 7
तुला राशि वाले का क्या रहेगा लकी कलर  पीला

उपाय

  • प्रत्येक शनिवार को शनि महराज का पूजन करे शनि स्त्रोत का पाठ करे ,

  • मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी का पुजन करे साथ ही बूंदी का प्रसाद वितरण करे .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola