तुला राशिफल 30 मार्च 2026: आज प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ अहंकार का टकराव हो सकता है

आज 30 मार्च 2026 का तुला राशिफल
Tula Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल.
Tula Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी और इच्छाओं की पूर्ति होगी. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के पंचम भाव में होने से संतान और शिक्षा के क्षेत्र में कुछ भ्रम या अप्रत्याशित घटनाएं दे सकते हैं. शुक्र का मेष राशि में होना आपकी राशि के सप्तम भाव को सक्रिय करेगा.
करियर-बिजनेस: आज कार्य क्षेत्र में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. व्यापार में लाभ के कई अवसर मिलेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ बेहतर स्थान परिवर्तन की संभावना प्रबल है. नई योजनाओं पर अमल करने का यह सबसे सटीक समय है.
लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ अहंकार का टकराव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
सावधानी: शॉर्टकट तरीके से धन कमाने या सट्टेबाजी से आज पूरी तरह परहेज करें.
उपाय: किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




