तुला राशिफल 25 मार्च 2026: क्या भाग्य खोलेगा सफलता के द्वार या दोस्तों से बढ़ेगा विवाद?

आज 25 मार्च 2026 का तुला राशिफल
Tula Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
तुला राशि: आज का दिन आपके भाग्य के द्वार खोलने वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में चंद्रमा और बृहस्पति की युति आपके अटके हुए कार्यों को गति प्रदान करेगी.
करियर-बिजनेस: पेशेवर जीवन की बात करें तो पंचम भाव में स्थित मंगल और बुध तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ दिलाएंगे और आपकी रचनात्मकता की हर जगह तारीफ होगी.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों की बात करें तो शुक्र के मीन राशि में होने से आप पार्टनर के प्रति बहुत भावुक रहेंगे और उनके लिए कोई कीमती उपहार खरीदने की योजना बना सकते हैं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे, बस छठे भाव के शनि के कारण बदलते मौसम से होने वाली सर्दी-खांसी के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा.
सावधानी: केतु के एकादश भाव में होने से मित्रों के साथ धन के लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है.
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










