तुला राशिफल 22 मार्च 2026: क्या आज करियर में मिलेगा ब्रेक या लव लाइफ बढ़ाएगी उलझनें?

आज 22 मार्च 2026 का तुला राशिफल
Tula Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
तुला राशि: चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में रहेंगे जो साझेदारी और दांपत्य का भाव है. मीन के सूर्य-शुक्र-शनि आपके छठे भाव में होने से गुप्त शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे. आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा. आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.
करियर-बिजनेस: व्यापारिक साझेदारी में पारदर्शिता रखने से बड़ा लाभ मिल सकता है. नई डील फाइनल होने के योग हैं. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा. इंटरव्यू मे सफलता की खबर मिलने के संकेत हैं.
लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. आप साथ में कोई सुखद समय बिताने की योजना बनाएंगे. सिंगल जातकों के लिए आज किसी पुराने मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अत्यधिक भागदौड़ के कारण पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है. मानसिक शांति के लिए थोड़ा समय एकांत में बिताएं. पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करें.
व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की बहसबाजी से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें.
उपाय: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है. मां कूष्माण्डा की पूजा करें.
लकी कलर: गुलाबी
लकी नंबर: 6
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




