तुला राशिफल 19 मार्च 2026: क्या खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते या फैसलों में चाहिए होगी समझदारी?

Updated at : 19 Mar 2026 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

आज 19 मार्च 2026 का तुला राशिफल

Tula Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए चुनौतियों के साथ सफलता लेकर आएगा. छठे भाव में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा के संचरण से आपको गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. गुरु के नवम भाव में होने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक यात्रा संभव होगी.

करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल, बुध और राहु की स्थिति शेयर बाजार या लॉटरी से जुड़े लोगों के लिए जोखिम भरा दिन बना रही है. नौकरी में आपको अपनी कार्यकुशलता साबित करने का मौका मिलेगा, लेकिन विरोधियों की साजिशों से सतर्क रहना होगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों के लिए दिन मध्यम है, पार्टनर की किसी बात से आपको बुरा लग सकता है, लेकिन बात करना न छोड़ें . जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है, इसलिए उनकी देखभाल करें और उन्हें समय दें, इससे रिश्ता मजबूत होगा.

स्वास्थ्य: आज सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है, खासकर कमर दर्द या मांसपेशियों के खिंचाव से बचें. संतुलित दिनचर्या का पालन करें और भारी वजन उठाने से परहेज करें ताकि पुरानी कोई समस्या फिर से न उभर जाए.

सावधानी: आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं .
उपाय: गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं और विष्णु चालीसा का पाठ करें .
शुभ रंग: फिरोज़ी
शुभ अंक: 8

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola