तुला राशिफल 18 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ से मजबूत होगी आर्थिक स्थिति या नई चिंता देगी दस्तक?

आज 18 मार्च 2026 का तुला राशिफल
Tula Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Tula Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और बौद्धिक लाभ लेकर आने वाला है. आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा, राहु और बुध की युति आपको नए विचार प्रदान करेगी.
करियर-बिजनेस: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शानदार है, पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे. शेयर बाजार या सट्टेबाजी से जुड़े लोगों को मीन के शुक्र की कृपा से आज अच्छा लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और कौशल की प्रशंसा होगी.
लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में नई ताजगी और उत्साह रहेगा, आप पार्टनर के साथ समय बिताएंगे. लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है, जिससे रिश्ता मजबूत होगा. यदि आप संतान की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन शुभ रहेगा.
स्वास्थ्य: आज का दिन सेहत के मामले में अच्छा है, लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. पंचम भाव के मंगल के कारण एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है, मसालेदार भोजन से बचें. मानसिक रूप से प्रसन्न रहने के लिए संगीत सुनें या अपनी किसी हॉबी पर समय खर्च करें.
सावधानी: आज भ्रम की स्थिति में कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय न लें और अनुभवी लोगों की सलाह लें.
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और कन्याओं को मिश्री का दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










