तुला राशि राशिफल 12 अप्रैल 2026: सुख-सुविधाओं में वृद्धि, प्रेम जीवन में आएगी मिठास

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Tula Rashifal

12 अप्रैल 2026 का तुला राशिफल

Aaj Ka Tula Rashifal 12 April 2026: आज तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. शुक्र ग्रह का मेष राशि में होना आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम के फूल खिलाएगा. मीन राशि के ग्रहों की स्थिति छठे भाव में होने से आपको ऋण और रोगों से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal 12 April 2026: आज तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. शुक्र ग्रह का मेष राशि में होना आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम के फूल खिलाएगा. मीन राशि के ग्रहों की स्थिति छठे भाव में होने से आपको ऋण और रोगों से मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं.

करियर/बिजनेस: करियर में आज आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं. जमीन-जायदाद से जुड़े बिजनेस में लाभ की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर उनकी मनचाही जगह पर हो सकता है. आर्थिक रूप से दिन लाभकारी है. अपनी मेहनत और लगन से आप कार्यक्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ आज आपका रिश्ता और गहरा होगा. फोन पर लंबी बातचीत के दौरान आप अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे. शाम का समय रोमांस से भरपूर रहेगा और पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का योग है. झगड़े खत्म होंगे और आपसी प्रेम बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना न खाएं. सीने में जलन या भारीपन महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. सुबह की सैर आपके दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी है. तनाव मुक्त रहें.

  • सावधानी: घरेलू मामलों में बाहरी हस्तक्षेप न होने दें.
  • उपाय: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, आज सूर्य देव की पूजा करें.
  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: गुलाबी

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola