तुला राशिफल 07 अप्रैल 2026: धन लाभ के योग, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Apr 2026 4:25 AM
7 अप्रैल 2026 का तुला राशिफल
Aaj Ka Tula Rashifal 07 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Tula Rashifal 07 April 2026: आज तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना संचित धन में वृद्धि कराएगा. शुक्र का सप्तम भाव में होना वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाएगा. गुरु का नवम भाव में होना भाग्य का साथ दिलाएगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा.
करियर/बिजनेस: आर्थिक रूप से आज का दिन काफी सफल रहेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे. व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी. निवेश के लिए समय अनुकूल है. सहयोगियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे, जिससे कार्य सुगमता से पूर्ण होंगे.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर बहुत ही रोमांटिक बातचीत होगी. शुक्र की कृपा से प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. पार्टनर को कोई उपहार देने का मन बना सकते हैं. डिनर पर जाने से आपसी दूरियां कम होंगी. वैवाहिक जीवन में आज नया उत्साह और प्रेम देखने को मिलेगा.
स्वास्थ्य: गले से संबंधित समस्या या इंफेक्शन हो सकता है. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें. मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्क रहें. नियमित रूप से योग करना आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा. अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े या घरेलू नुस्खों का प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी होगा.
सावधानी: पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें.
उपाय: “हनुमान चालीसा” का पाठ करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










