Surya Gochar 2022: आज सूर्य करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों पर पड़ेगा असर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Nov 2022 6:29 AM
Surya Gochar 2022: आज 16 नवंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के जीवन में कष्ट आएंगे, तो कई राशियों को लाभ ही लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा लाभ.
Surya Gochar 2022: सूर्य ग्रह आज 16 नवंबर बुधवार को गोचर करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इसी दिन सूर्य की वृश्चिक संक्रांति भी है, जिसके साथ सौर कैलेंडर के नए महीने वृश्चिक की शुरुआत भी हो जाएगी. सूर्य के इस गोचर से कई राशियों के जीवन में कष्ट आएंगे, तो कई राशियों को लाभ ही लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा लाभ.
मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले सूर्य की राशि परिवर्तन में सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाले हैं. उनके घर किसी नए वाहन या संपत्ति का आगमन हो सकता है. उधार में दिए हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है. स्टॉक मार्केट में लगे लोगों के शेयरों में उछाल रहेगा, जिससे वे धनवान बन जाएंगे.
जो लोग सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सूर्य के गोचर होने से सरकारी नौकरी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी में चल रहे पुराने मुकदमे उनके फेवर में हल हो सकते हैं. बिजनेस में नई डील मिलने के भी योग बन रहे हैं.
सूर्य देव (Surya Gochar 2022) के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों का भाग्य जमकर चमकेगा. काम के संबंध में वे यात्राएं कर सकते हैं. समाज में उनके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. कामकाज में मां-बाप का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको बिजनेस में तरक्की करने में मदद मिल सकती है.
इस राशि वालों को संतान का सुख प्राप्त होगा. बच्चों की पढ़ाई की ओर से उन्हें निश्चिंतता रहेगी. उन्हें बिजनेस में बढ़िया मुनाफा मिलने की उम्मीद है. घर में अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होने का योग है. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.
जो लोग सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सूर्य के गोचर होने से सरकारी नौकरी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी में चल रहे पुराने मुकदमे उनके फेवर में हल हो सकते हैं. बिजनेस में नई डील मिलने के भी योग बन रहे हैं.
सूर्य के गोचर (Surya Gochar 2022) होने से इस राशि वालों को कई शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं. वे विदेश में अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं. उनके दुश्मनों की शक्ति मंद पड़ेगी और वे समाज में प्रतिष्ठा हासिल करेंगे. इस राशि वालों को परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










