सिंह राशि के लोग क्यों होते हैं खास? जानिए उनकी 15 अनोखी खूबियां

Published by :Radheshyam Kushwaha
Published at :22 Apr 2026 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Singh Rashi

सिंह राशि

Singh Rashi: सिंह राशि का स्वरूप शेर के समान प्रभावशाली और राजसी माना जाता है, जिसका स्वामी सूर्य और तत्व अग्नि है. यह राशि आत्मविश्वास, नेतृत्व और ऊर्जा का प्रतीक होती है.

विज्ञापन

Singh Rashi: सिंह राशि, जिसका प्रतीक शेर और स्वामी सूर्य है. ज्योतिष में शक्ति, नेतृत्व और शाही व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करती है. अग्नि तत्व से जुड़ी यह राशि साहस, आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच का प्रतीक है. इस राशि के जातक आकर्षक व्यक्तित्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने के लिए जाने जाते हैं. इन्हें सम्मान, वैभव और सुंदरता से विशेष लगाव होता है. जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद ये अंततः सफलता और सुख प्राप्त करते हैं. सिंह राशि वाले लोग अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं. प्रेम, वचन और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हैं. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

सिंह- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  • सिंह राशि पूर्व दिशा से संबंधित मानी जाती है, इसका प्रतीक शेर है, स्वामी सूर्य और तत्व अग्नि होता है.
  • सिंह राशि में मघा के चार चरण, पूर्वा फाल्गुनी के चार चरण और उत्तराफाल्गुनी का पहला चरण शामिल हैं.
  • केतु-मंगल मिलकर व्यक्ति में मानसिक आवेश उत्पन्न करते हैं, जिससे व्यक्ति जल्दी उत्तेजित होता है.
  • केतु-शुक्र सौंदर्य और सजावट के प्रति आकर्षण बढ़ाता है, जबकि केतु-बुध और चंद्र-केतु कल्पनाशक्ति को अत्यधिक विकसित करते हैं.
  • सिंह राशि वाले सुंदरता और आकर्षण के प्रति मोह रखते हैं, स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं और दूसरों की बात आसानी से स्वीकार नहीं करते.
  • सिंह राशि वाले लोग पित्त और वायु संबंधी समस्याओं से ग्रसित होते हैं, स्वादिष्ट भोजन पसंद करते हैं, कम खाते हैं और घूमना पसंद करते हैं.
  • चौड़ी छाती के कारण इनमें साहस प्रचुर होता है, और जोखिम उठाने या जान की बाजी लगाने से भी नहीं डरते.
  • जीवन के प्रारंभिक चरण में सुख मिलता है, मध्य काल में कठिनाइयां आती हैं और अंतिम अवस्था में फिर से सुख प्राप्त होता है.
  • सिंह राशि के लोग हर कार्य शाही अंदाज में करते हैं, जैसे सोचने, रहने, खाने और जीवन जीने का तरीका अत्यंत प्रभावशाली होता है.
  • ये लोग अपने वचनों के पक्के होते हैं, अपनी पसंद पर अडिग रहते हैं, आदेश देना पसंद करते हैं और प्रेम में पूर्ण समर्पण दिखाते हैं.
  • ये मेहनती और धन के मामलों में भाग्यशाली होते हैं, स्वर्ण, पीतल और रत्नों के व्यवसाय से इन्हें विशेष लाभ प्राप्त होता है.
  • सरकारी या नगर पालिका से जुड़े पद इन्हें आकर्षित करते हैं, इनके व्यवहार और वाणी में शालीनता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.
  • इनका शरीर सुगठित होता है, नृत्य में रुचि रखते हैं, और ये या तो पूर्ण स्वस्थ रहते हैं या लंबे समय तक बीमार रहते हैं.
  • उचित वातावरण न मिलने, अभिमान को ठेस लगने या प्रेम में बाधा आने पर ये मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं.
  • रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं, हृदय रोग, तेज धड़कन और लू लगने जैसी बीमारियों की संभावना इन लोगों में अधिक होती है.
    यह भी पढ़ें: मेष राशि में बुध होंगे प्रभावहीन, सूर्य-मंगल की बढ़ेगी तपिश, इन लोगों के लिए भारी पड़ेंगे अगले कुछ दिन
विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola