सिंह राशिफल 29 मार्च 2026: आज भारी और तली-भुनी चीजों से बचें, हेल्थ अच्छा रहेगा

आज 29 मार्च 2026 का सिंह राशिफल
Singh Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: आज उन्नति के नए अवसर मिलेंगे, लेकिन साझेदारी के काम में सावधानी रखें. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज का राशिफल.
Singh Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि दोपहर बाद चंद्रमा आपकी ही राशि में केतु के साथ गोचर करेंगे. आज आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित देव गुरु आपकी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे, जिससे आपके चेहरे पर एक विशेष प्रकार की चमक और आत्मविश्वास दिखाई देगा.
करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित मंगल और राहु बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ मतभेद दे सकते हैं, लेकिन बुध का प्रभाव आपको कूटनीतिक तरीके से लाभ दिलाने में सक्षम है. कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. आज रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं.
लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में का दिन रोमांचक रहेगा, शुक्र की स्थिति आपके वैवाहिक जीवन में सुख और आनंद का विस्तार करेगी, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बेहतरीन रहेगा. प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन यादगार साबित होगा. आप किसी खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं, जहां पुरानी यादें ताजा होंगी.
स्वास्थ्य: आज दोपहर बाद चंद्रमा-केतु की युति का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर महसूस हो सकता है. सिरदर्द, चक्कर या हल्की थकान जैसी समस्याएं अचानक उत्पन्न हो सकती हैं. आज भारी और तली-भुनी चीजों से बचें.
सावधानी: अहंकार से बचें और दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें.
उपाय: सूर्य को कुमकुम मिलाकर जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




