सिंह राशिफल 29 अप्रैल 2026: क्या कार्यक्षेत्र में मिलेगी सराहना या जिम्मेदारियां बढ़ेंगी?

आज 29 अप्रैल 2026 का सिंह राशिफल
Aaj Ka Singh Rashifal 29 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Singh Aaj Ka Rashifal 29 April 2026, सिंह राशि: आज सिंह राशि के जातकों के लिए केतु की आपकी राशि में उपस्थिति मानसिक उथल-पुथल दे सकती है. हालांकि, चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना धन संचय में मदद करेगा. वाणी में मधुरता बनाए रखें, इससे बिगड़े हुए काम बनेंगे. परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है.
करियर बिजनेस: व्यापार में आज सावधानी बरतने की जरूरत है. सिंह राशि के जातकों को निवेश के मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए. नौकरी में काम का बोझ अधिक रह सकता है. सूर्य और बुध का नवम भाव में होना आपको कुछ चुनौतियों के बाद सफलता जरूर दिलाएगा.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है. केतु के प्रभाव से पार्टनर के प्रति अविश्वास की भावना पैदा हो सकती है. फोन पर बातचीत के दौरान बहस से बचें. शाम को शांति से बात करके मसले सुलझाएं. पार्टनर के लिए कोई उपहार खरीदना संबंधों को सुधार सकता है.
स्वास्थ्य: हृदय और रक्तचाप के मरीजों को सावधानी बरतनी चाहिए. ज्यादा तनाव न लें. खान-पान में सात्विकता बरतें. केतु के कारण अनिद्रा की समस्या हो सकती है, इसलिए सोने से पहले पैर धोकर सोएं और मेडिटेशन का अभ्यास जरूर करें.
सावधानी: निवेश में जल्दबाजी न करें.
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










