सिंह राशिफल 25 अप्रैल 2026: क्या आज आय के संकेत मिलेंगे या अनचाहे खर्च बढ़ाएंगे तनाव?

Published by :Neha Kumari
Published at :25 Apr 2026 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
सिंह राशिफल 25 अप्रैल 2026: क्या आज आय के संकेत मिलेंगे या अनचाहे खर्च बढ़ाएंगे तनाव?

Aaj Ka Singh Rashifal 25 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 25 April 2026: आज केतु आपकी राशि में हैं, जो थोड़ी मानसिक भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं. चंद्रमा का बारहवें भाव में गोचर व्यर्थ के खर्चों को बढ़ा सकता है. विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में निवेश करते समय सावधानी बरतें. प्रतिद्वंद्वी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा. बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन अवश्य मिलेगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज फोन पर बातचीत के दौरान कुछ गलतफहमी हो सकती है. शब्दों के चयन में सावधानी बरतें. पार्टनर को समय न दे पाने के कारण झगड़ा होने की संभावना है. रोमांस थोड़ा फीका रह सकता है. धैर्य से काम लें और शांति से बात करें.

स्वास्थ्य: नींद की कमी और आंखों में थकान महसूस हो सकती है. समय पर सोने की आदत डालें. पैरों में दर्द या सूजन की समस्या हो सकती है. नियमित रूप से टहलना शुरू करें.

  • सावधानी: आज अजनबियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
  • उपाय: सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: सुनहरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola