सिंह राशिफल 21 अगस्त 2026 : करियर में मजबूत रहेगा आत्मविश्वास, रिश्तों में प्यार और धैर्य की होगी जरूरत

Updated:
विज्ञापन

आज का सिंह राशिफल 21 अगस्त 2026

Aaj Ka Singh Rashifal 21 August 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा? क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा? क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 21 August 2026: आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिहाज से मजबूत रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके फैसले और काम करने का तरीका प्रभावशाली रहेगा, लेकिन घर-परिवार की जिम्मेदारियों का असर काम पर पड़ सकता है. लव लाइफ में पार्टनर को आपका समय और ध्यान चाहिए होगा. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए काम के साथ आराम और परिवार को भी समय देना जरूरी रहेगा. 

विज्ञापन

करियर-बिजनेस

सूर्य प्रथम और चंद्रमा चतुर्थ भाव में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी बात और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावशाली रहेगी. घर या निजी जिम्मेदारियों का असर काम पर पड़ सकता है. व्यापार में नेतृत्व लेते समय भावनात्मक निर्णयों से बचें.

रिलेशनशिप

परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. घर से जुड़े किसी विषय को लेकर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. आपकी व्यस्तता या कठोर व्यवहार से करीबी व्यक्ति नाराज हो सकता है. परिवार के साथ नरम और सहयोगपूर्ण व्यवहार रखना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: डिजिटल रुद्राभिषेक': क्या घर बैठे ऑनलाइन पूजा से पूरा होता है सावन शिवरात्रि का फल? जानिए शास्त्र और विधान

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में भावनात्मक सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ेगी. साथी आपके समय और ध्यान की अपेक्षा कर सकता है. छोटी बातों को अहंकार का विषय न बनाएं. प्यार और विश्वास के साथ संवाद करने से रिश्ता मजबूत रहेगा.

स्वास्थ्य

चंद्रमा चतुर्थ भाव में होने से मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी होगा. काम और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच तनाव महसूस हो सकता है. पर्याप्त नींद और आराम लें. शांत वातावरण में समय बिताना मानसिक संतुलन के लिए लाभकारी रहेगा.

शुभ रंग: सुनहरा. शुभ अंक: 1.

उपाय: माता लक्ष्मी को कमल या लाल पुष्प अर्पित कर घी का दीपक जलाएं और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें.

यह भी पढ़ें: सावन में क्यों नहीं बजती शहनाई? जानें इस महीने शादी-विवाह से क्यों किया जाता है परहेज


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola