सिंह राशिफल 12 अप्रैल 2026: काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन जीत आपकी होगी

Published by : Neha Kumari Updated At : 12 Apr 2026 4:35 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 12 April 2026: सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Singh Rashifal 12 April 2026: आज सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का छठे भाव में होना शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. केतु आपकी राशि में है, जो आपको थोड़ा अंतर्मुखी बना सकता है. मीन राशि में चार ग्रहों की युति आपके आठवें भाव में है, इसलिए अचानक आने वाली बाधाओं से निपटने के लिए तैयार रहना होगा.

करियर/बिजनेस: व्यापार में आज कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस होगी. उधार लेन-देन से बचें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है. करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है. काम की व्यस्तता के कारण आप फोन पर समय नहीं दे पाएंगे, जिससे पार्टनर नाराज हो सकता है. तनाव को दूर करने के लिए उन्हें छोटा सा सरप्राइज दें. आपसी विश्वास को कमजोर न होने दें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें. हड्डियों या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में धूप लें और व्यायाम करें. मानसिक थकान से बचने के लिए संगीत का सहारा लें. रात को हल्का भोजन करना श्रेयस्कर रहेगा.

  • सावधानी: गुप्त शत्रुओं और षड्यंत्रों से सावधान रहें.
  • उपाय: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, आज सूर्य देव की पूजा करें.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: केसरिया

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola