सिंह राशिफल 11 मार्च 2026: क्या आज आय में बढ़ोतरी होगी या आर्थिक योजनाओं में रुकावट आएगी?

Updated at : 11 Mar 2026 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Singh Rashifal

आज का सिंह राशिफल

Singh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: सिंह राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा और लग्न में केतु का होना पारिवारिक जीवन में तनाव पैदा कर सकता है. आज नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन की संभावना है.

करियर-बिजनेस: सप्तम भाव के सूर्य और बुध के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में नई मशीनरी या तकनीक का प्रयोग आपके उत्पादन और लाभ को बढ़ाने में सहायक होगा. बिजनेस मे साझेदारी से परहेज करें.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में आज आपको अधिक धैर्य दिखाने की जरूरत है. आपके चतुर्थ भाव मे मौजूद चंद्रमा सुखों में कमी ला सकता है. पार्टनर की छोटी बातों को दिल पर न लगाएं और संवाद बनाए रखें. आज जीवन साथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है.

स्वास्थ्य: माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें और स्वयं को भी ठंड व छाती के विकारों से बचाएं. रक्तचाप मरीज विशेष सावधानी बरतें. आज प्राणायाम करना आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा और मानसिक शांति प्रदान करेगा.

सावधानी: प्रॉपर्टी से संबंधित कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जाँच लें.

उपाय: मूंग की दाल का दान करना आज शुभ माना जाता है.

शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola