सिंह राशिफल 1 अप्रैल 2026: क्या आज निवेश करना होगा फायदेमंद या होगा आर्थिक नुकसान ?

आज 1 अप्रैल 2026 का सिंह राशिफल
Singh Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: आज उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. केतु और मंगल-बुध-राहु की स्थिति साझेदारी में सावधानी का संकेत देती है, जबकि शुक्र से यश मिलेगा और रुके सरकारी काम पूरे होंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल.
Singh Aaj Ka Rashifal 1 April 2026, सिंह राशि: आज सिंह राशि वालों के लिए केतु का प्रभाव अध्यात्म की ओर ले जाएगा. चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना वाणी में मिठास लाएगा जिससे धन लाभ होगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले हल हो सकते हैं. आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा.
करियर बिजनेस: व्यापार में आज निवेश करना लाभदायक रहेगा. बुध की कुंभ में उपस्थिति तकनीकी क्षेत्र में बड़ा फायदा कराएगी. नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं. अपनी वाणी के दम पर आप बड़े सौदे हासिल करेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए आय के स्रोत बनेंगे.
लव लाइफ: आज शुक्र की स्थिति प्रेम जीवन में सुखद अनुभव देगी. बुध के प्रभाव से आप अपने साथी को अपनी बातों से प्रभावित करेंगे. प्रेम में स्थिरता आएगी. पार्टनर के साथ डिनर पर जा सकते हैं. जीवनसाथी की सलाह से आपको आज बड़ा लाभ मिल सकता है.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खान-पान पर ध्यान दें. मुंह या दांतों की समस्या हो सकती है. अधिक मीठा खाने से बचें. सुबह उठकर तांबे के बर्तन का पानी पीना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. नियमित दिनचर्या का पालन करें.
सावधानी: अहंकार को अपने रिश्तों पर हावी न होने दें.
उपाय: गणपती को मोदक अर्पित करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










