आज का सिंह राशिफल: केतु का असर बढ़ाएगा भ्रम, निवेश से मिल सकता है लाभ
Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Apr 2026 4:35 AM
Aaj Ka Singh Rashifal 07 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Singh Rashifal 07 April 2026: आज सिंह राशि वालों के लिए केतु का आपकी राशि में होना थोड़ा भ्रम पैदा कर सकता है. चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. मीन राशि में तीन ग्रहों की युति आपके अष्टम भाव में होने से गुप्त कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें. कार्यस्थल पर राजनीति का शिकार होने से बचें. आर्थिक मामलों में थोड़ी तंगी महसूस हो सकती है. पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है. अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, परिणाम आज नहीं तो कल अवश्य मिलेंगे.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर थोड़ी बहस हो सकती है. अहंकार को बीच में न आने दें. रोमांस की कमी खलेगी, लेकिन संवाद बनाए रखें. शुक्र की स्थिति शाम तक माहौल को खुशनुमा बना सकती है. साथ बैठकर डिनर करना और मन की बात कहना रिश्तों को सुलझा देगा.
स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को आज विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अधिक तैलीय भोजन से बचें. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें. पैदल चलना और सुबह की ताजी हवा आपके लिए औषधि का काम करेगी. अपनी दवाइयां समय पर लेना बिल्कुल न भूलें.
सावधानी: घर के बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें.
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










