Shukra Gochar 2025: जून में शुक्र देव का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा खास असर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jun 2025 7:04 AM

विज्ञापन

Shukra Gochar 2025 Rsshi Effect

Shukra Gochar 2025: जून 2025 में शुक्र देव दो बार नक्षत्र बदलने वाले हैं, जिसका प्रभाव कुछ खास राशियों पर गहरा पड़ेगा. इस बदलाव से प्रेम संबंधों, वैवाहिक जीवन, सौंदर्य और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना है. आइए जानें, किन राशियों पर पड़ेगा इसका सबसे अधिक असर.

विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, कला, सौंदर्य, सुख-सुविधाएं और वैभव का प्रतीक माना जाता है. जब शुक्र देव अपनी स्थिति यानी नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. जून 2025 में शुक्र ग्रह दो बार नक्षत्र गोचर करने वाले हैं, और इस खगोलीय घटना को बेहद शुभ माना जा रहा है.

शुक्र गोचर 2025 कब होगा?

शुक्र का पहला नक्षत्र परिवर्तन 13 जून 2025 की रात 9:21 बजे होगा, जब शुक्र देव भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद दूसरा गोचर 26 जून 2025 को दोपहर 12:24 बजे होगा, जब वे कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.ज्योतिष के अनुसार, इन दोनों बदलावों का असर कुछ राशियों पर खासतौर से सकारात्मक पड़ने वाला है. इनमें से मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशियों के लिए ये बदलाव बहुत शुभ संकेत लेकर आ रहे हैं. जानिए इन तीनों राशियों पर शुक्र का क्या असर होगा.

T अक्षर नाम वालों के लिए कौन हैं शुभ देवता? जानें पूजा विधि

मिथुन राशि

इस महीने शुक्र के दो-दो बार नक्षत्र बदलने से मिथुन राशि वालों को कई मामलों में फायदा हो सकता है. खासतौर पर वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी.जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा. जो लोग कारोबार में हैं, उन्हें मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. इस समय आप खुद को ज्यादा आध्यात्मिक और शांति से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे. मां लक्ष्मी की पूजा और शुक्रवार को विशेष उपाय करने से आर्थिक समृद्धि के योग बन सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर कई शुभ अवसर लेकर आ रहा है. घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी नए सदस्य के आने की भी संभावना है. दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा. छात्रों के लिए यह समय पढ़ाई और नए अनुभवों के लिए अनुकूल है.वहीं नौकरीपेशा लोगों को बोनस, प्रमोशन या इंसेंटिव जैसी खुशखबरियां मिल सकती हैं. कुल मिलाकर यह समय आपके आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्ते और गहरे होंगे, वहीं जो अभी तक सिंगल हैं, उनके जीवन में नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. नौकरी या बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं. कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक मजबूती मिलेगी. पुराने रुके हुए काम भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं.शुक्र की कृपा से जीवन में ऐश्वर्य, संतुलन और सुकून आएगा.

जून 2025 में शुक्र ग्रह का यह दोहरा नक्षत्र गोचर कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है. हालांकि, ये असर हर व्यक्ति की कुंडली के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों को यह समय जरूर लाभ दिलाने वाला है. अगर आप इनमें से किसी राशि के हैं, तो आने वाले दिनों का सही तरीके से उपयोग करें और शुक्र की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को व्रत या लक्ष्मी पूजन जरूर करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola