Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों की पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जानें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

Scorpio Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025 in Hindi (AI Generated Image)
Scorpio Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025: वृश्चिक राशि के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Scorpio Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025: अगस्त माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025
वृश्चिक : यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से स्थितियों को संभाल लेंगे. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुराने दिनों की यादें ताज़ा होंगी. विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
करियर/बिजनेस: नौकरीपेशा जातकों को बदलाव का अवसर मिल सकता है. धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी में नौकरी बदलना नुकसानदायक हो सकता है. व्यवसायियों को नए संपर्कों से लाभ होगा.
Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों का बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल
रिलेशनशिप: परिवार में सुख-शांति रहेगी. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रोमांस का माहौल रहेगा.
हेल्थ: पेट, नींद और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ध्यान, योग और हल्का भोजन अपनाएं.
शुभ अंक: 17, 18, 23
शुभ रंग: लाल, पीला, गुलाबी
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी: जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें.
उपाय: मंगल की शांति के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल फूल चढ़ाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










