Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि वालों को सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, देखें 17 अगस्त से 23 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल

Pisces Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025 in Hindi (AI Generated Image)
Pisces Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025: मीन राशि के लिए 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Pisces Weekly Horoscope 17 August to 23 August 2025: अगस्त माह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मीन साप्ताहिक राशिफल 17 अगस्त से 23 अगस्त 2025
मीन: यह सप्ताह आपके लिए सौम्य और संतुलित ऊर्जा लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन मेहनत करनी पड़ेगी. सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा. बाहरी यात्राओं में सावधानी बरतें.
करियर/बिजनेस: नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नए अनुबंध और अवसर मिलेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे.
रिलेशनशिप: परिवार में खुशहाली रहेगी. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा.
हेल्थ: थकान, आंखों की जलन या त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. पानी अधिक पिएं और पर्याप्त नींद लें.
शुभ अंक: 17, 18, 23
शुभ रंग: लाल, पीला, गुलाबी
शुभ दिन: मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी: पैसों के मामलों में सतर्क रहें, बिना जांचे किसी पर भरोसा न करें.
उपाय: बृहस्पति की कृपा के लिए गुरुवार को पीले कपड़े पहनें, चना दाल का दान करें और विष्णु जी के मंदिर जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










