वृश्चिक राशिफल 8 अगस्त 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगा सम्मान, आर्थिक फैसलों में रखें सतर्कता

Updated:
विज्ञापन

8 अगस्त 2026 का वृश्चिक राशिफल

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 8 August 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 8 August 2026: आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धैर्य, सतर्कता और भाग्य के संतुलन का संकेत दे रहा है. दिन की शुरुआत में सोच-समझकर लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे, जबकि उत्तरार्ध में भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी तथा स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी अतिरिक्त सावधानी बरतना लाभकारी रहेगा. 

करियर-बिजनेस

दिन की शुरुआत में चंद्रमा के अष्टम भाव में रहने से महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें. दिन के उत्तरार्ध में चंद्रमा के नवम भाव में प्रवेश करने से भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी. उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण, शोध तथा लंबी यात्रा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.

यह भी पढ़ें; घर में झगड़ा? वास्तु की ये 4 गलतियां सुधारें

रिलेशनशिप

परिवार के साथ धैर्य और समझदारी से व्यवहार करें, इससे संबंध मधुर बने रहेंगे. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करेगा. किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात सुखद रह सकती है.

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में धीरे-धीरे सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से मन की दूरियाँ कम होंगी. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में विश्वास और सहयोग बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी. पेट, पाचन और थकान से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को अनदेखा न करें. नियमित योग, ध्यान और पर्याप्त जल का सेवन लाभकारी रहेगा. दिन के उत्तरार्ध में मानसिक राहत और ऊर्जा का अनुभव होगा.

आज का विशेष योग व उपाय

आज का दिन भगवान शनि को समर्पित है. पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. भगवान शिव का शहद से अभिषेक करें तथा "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. इससे भाग्योदय, बाधाओं से मुक्ति और मानसिक शांति मिलने की मान्यता है.

शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 8

यह भी पढ़ें: खुद की शादी का सपना: जानें स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या...


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola