ePaper

Gemini Weekly Horoscope: अपनी जीवन शैली में सात्विकता को शामिल करें

Updated at : 08 May 2022 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope: अपनी जीवन शैली में सात्विकता को शामिल करें

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (8 मई 2022 से 14 मई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

मिथुन-इस सप्ताह लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएँगे. इसके लिए योजना भी बना सकेगें . सरकारी कार्यों में परिस्थिति थोरी प्रतिकूल महसूस होगी. स्वजन,मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा. यशकीर्ति में वृद्धि होगी.कार्य की योजनाएँ अच्छी तरह से संपन्न होगी. व्यवसायिक रूप से भी सफलता प्राप्त होगी.कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा.

कैरियर /बिजनेस-इस सप्ताह अपने पद व आय दोनों में वृ्द्धि कर सकते है. इसके अलावा इस समय आपके साझेदारों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है. इस समय में अधिकारियों के सहयोग में कमी हो सकती है. सहयोगी इसके विपरीत आपके साथ नजर आयेगें.अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार कर सकते है.

रिलेशनशिप-इस सप्ताह दांपत्य जीवन की खुशियों को प्रभावित कर सकता है.परिवार आपकी सफलताओं के कारण हर्ष का माहौल हो सकता है. ऎसे में उत्सव या खुशी मनाने के लिये आप परिवार के लिये विशेष व्यय करेगें. इस समय में अपनी माता से आपके संबन्धों में सुधार आना आरम्भ हो जायेगा.अपने मित्रों पर अत्यधिक विश्वास करने से बचें. परिवार की सहयोग आपके साथ बना हुआ है.

हेल्थ-इस सप्ताह सेहत सामान्य रहेगी बस काम की भागदौड़ में कुछ थकावट परेशान कर सकती है.माता की सेहत का ध्यान बनाए रखें.महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखना चाहिए क्योंकि मौसम के परिवर्तन का प्रभाव उन्हें अंदरूनी तौर पर थका देने वाला रह सकता है.स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करें अपने ऊपर पूरा ध्यान दें.अपनी जीवन शैली में सात्विकता को शामिल करें.

लकीडेट-10,11,12

कलर-गुलाबी, पीला , लाल

लकी-दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार

सावधानी-इस सप्ताह बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें. किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों.

उपाय-इस सप्ताह मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरण से सिन्दूर ले कर उसका टीका माथे पर लगाना चाहिए.बंदरों को गुड़ और चने खिलाने चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola