मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: इस हफ्ते परिवार का मिलेगा भरपूर साथ, लेकिन आर्थिक मामलों में रहें सतर्क
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक
Mithun Saptahik Rashifal: इस सप्ताह परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें, बड़े निवेश से बचें और धैर्य के साथ लिए गए फैसले भविष्य में लाभ देंगे. जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Mithun Saptahik Rashifal, मिथुन राशि: यह सप्ताह पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा. हालांकि नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं. आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
पारिवारिक जीवन
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन के लिए समय बेहद शुभ और फायदेमंद रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के सप्तम, आठवें तथा नवम भाव में संचरण करेंगे,परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी लगाव में वृद्धि होगी. सभी एक-दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे घर का वातावरण बहुत ही सकारात्मक और शांतिपूर्ण बना रहेगा.
प्रेम जीवन
वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. गुरु और शुक्र की युति दूसरे भाव में है,आपके जीवनसाथी आपके प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे. इस दौरान आप दोनों मिलकर अपने भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बना सकते हैं. प्रेमी जातकों के लिए भी यह समय अच्छा है.
व्यापार और नौकरी
कामकाजी मोर्चे पर इस बार मिले-जुले परिणाम मिलेंगे बुध और सूर्य का कोई खाश सहयोग नहीं मिलेगा जिसे इस हफ्ते व्यापार मे कुछ लंबी सोच नहीं रखे, जैसा चल रहा है उसे मेंटेन रखे नौकरी पेशा करने वाले लोगों पर कार्यभार काफी अधिक रहेगा और उच्च अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा.
करियर और शिक्षा
छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति अधिक धैर्य रखने की आवश्यकता होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा. पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, लेकिन लगातार मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलेगी. करियर के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ लोगों की सलाह लें.
स्वास्थ्य
आपकी सेहत पूरी तरह से आपकी दिनचर्या पर निर्भर करेगी. अगर आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हैं, तो स्वास्थ्य में सुधार जरूर आएगा. बुध स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए प्रयास करेंगे लेकिन जिसे डायबिटीज या हृदय रोगियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. खान-पान का पूरा ध्यान रखें और बेवजह के तनाव से दूर रहें.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है. काम में आ रही रुकावटों और अधिक खर्चों की वजह से बजट डिस्टर्ब हो सकता है. लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं. किसी भी तरह के बड़े वित्तीय निवेश से बचना ही बेहतर रहेगा.
लकी अंक: 9
लकी रंग: पीला
उपाय
बुधवार के दिन बुध ग्रह को अर्घ्य अर्पित करें तथा किसी जरूरतमंद बच्चे को हरा कपड़ा और सफेद मिठाई का दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










