साप्ताहिक वृष राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

साप्ताहिक वृष राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024
Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृष साप्ताहिक राशिफल
कैरियर—इस सप्ताह आप अपने बुद्धि-विवेक-चतुराई से पिछले सप्ताह से चली आ रही समस्याओं का बेहतर समाधान निकालने में आप समर्थ होंगे.आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा.कैरियर के टर्निग प्वाइंट वाले उच्च शिक्षा के स्टुडेन्ट को जॉब लग सकती है या इंटरव्यू में सफलता का योग है.जो लोग क्रीएटीव क्षेत्र से जुड़े हैं और लाइफ में बहुत कुछ करना चाहते अतः खुद को परेशान करने के बजाय संयम से काम लें.नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना.
पर्सनल लाइफ- पर्सनल लाइफ में रोमांस के लिए समय बढियां है.अपने पार्टनर के साथ पार्टी,थिएटर,सिनेमा आदि में जाने का अवसर मिलेगा.नये प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल है.अविवाहितों विवाह के लिए प्रस्ताव मिलने की योग है.
फैमिली लाइफ- फैमिली लाइफ में गृह-प्रपंच बढ़ेगा.संतान या भाइ-बहन को लेकर लेकर चिन्ता हो सकती है.शत्रु पक्ष से सावधानी आवश्यक है.घर-गृहस्थी के किसी काम में दखल न दें अन्यथा स्थिति बिगड़ भी सकती है.किसी परिजनों की स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है.
शुभ दिन-मंगलवार,शुक्रवार
शुभ रंग-सिन्दुरी,सिल्वर
शुभ तारीख-27,1
जानें वृष राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व
वृषभ राशि के व्यक्ति शांतिप्रेमी होते हैं. जब उन्हें लगता है कि समस्या का कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है, तब वह इतने ज्यादा गतिशील हो जाते हैं कि उस समस्या का हल ढूंढकर ही रहते हैं. इस राशि के लोग संगीत की शक्ति से संपन्न होते हैं. इस राशि के जातक अपनी वाणी से एक समय पर सैकड़ों लोगों को प्रभावित और आकर्षित कर सकते हैं. वृष राशि के लोगों को सौदेबाजी करना पसंद होता है. इस राशि के जातक बाहर से जितने कठोर दिखाई देते हैं, भीतर से उतने ही नरम होते हैं.
वृषभ राशि वाले व्यक्ति कलाप्रिय, दृढ़, दयालु प्रकृति, साथ ही परिवर्तन-प्रिय भी होते हैं. इस राशि के लोग चतुर होते हैं और अपनी विचारधारा और योजना का किसी को भी सुराग तक लगने नहीं देते हैं. ये लोग जब किसी काम में लगते हैं, तो सभी कामों को छोड़कर पहले उसे ही पूरा करने में लग जाते हैं. वृष राशि के लोग प्रयत्न और परिश्रम को विशेष महत्व देते हैं.
इन्हें मिथ्यावादी अथवा घमंडी प्रकृति के लोग बिलकुल पसंद नहीं होते. यह अपमान को सहन नहीं कर पाते. ऐसे व्यक्ति अनुमान के बड़े पक्के होते हैं. उनकी गणनाएं एकदम सटीक होती हैं. वृष राशि के जातक को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










