ePaper

Libra Weekly Horoscope: इस सप्ताह परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न होने की संभावना है

Updated at : 08 May 2022 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope: इस सप्ताह परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न होने की संभावना है

Libra Weekly Horoscope: तुला राशि वालों के लिए ये सप्ताह (8 मई 2022 से 14 मई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

तुला-इस सप्ताह धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी. जन सेवा के कार्यों में भाग लेने अथवा दान करने का भी मन होगा.आप को किसी विषय में निर्णय लेने में दुविधा का अनुभव होगा. गलत निर्णय हो जाने की संभावना है,आकस्मिक धनागमन का योग है.निवेश में लाभ होगा.कार्यक्षेत्र में कार्य का दबाव अधिक न हो,इसके लिए बेहतर है कि कार्य करने की एक योजना बना कर ही कार्य की शुरुआत करें.

कैरियर /बिजनेस

इस सप्ताह व्यवसायिक कार्यो में आपको अपने प्रयासों को बढाने कि आवश्यकता रहेगी. इस अवधि में निर्णयों को अधिक समझ- बूझ से लेना उचित रहेगा. अधिनस्थ इस समय में आपको कम सहयोग देगें. इसके विपरीत अधिकारियों के मार्गदर्शन से आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होगें.व्यवसायिक कार्यो के लिये आपको विदेश यात्राएं करने के अवसर प्राप्त हो सकते है.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह परिवार में कोई शुभ उत्सव संपन्न होने की संभावनाएं बन रही है.जीवन साथी की ओर से संबन्धों को सुधारने की पहल हो सकती है. परन्तु आपकी ओर से इस संबन्ध में परेशानियां आने की संभावनाएं बन रही है.पडोसियों व रिश्तेदारों के द्वारा आपके कार्य पूरे हो सकते है.परिवार का सहयोग भी इस अवधि में आपके साथ रहेगा. इस अवधि में जीवन साथी के साथ लम्बी यात्राओं पर जा सकते है.

हेल्थ

इस सप्ताह पेट में गैस, दर्द की शिकायत हो सकती है, दूषित पानी के प्रभाव से भी समस्याएं बढ़ सकती हैं.यात्रा में असावधानी से कुछ असुविधा होने से मानसिक रूप से का कष्ट का अनुभव कर सकते हैं.अधिक साहस एवं जोखिम से युक्त कामों से खुद को दूर रहने की कोशिश करें.गरीबों को सामर्थ्य अनुसार भोजन कराएं .

लकी डेट-10,11,12

कलर: भूरा,नारंगी,काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी

शेयर मार्केट में निवेश के लिए बेहतरीन समय है लेकिन निवेश से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें.

उपाय

इस सप्ताह अपने घर में कंटीले पौधे, झाड़ियाँ एवं वृक्ष नहीं लगाने चाहिए. फलदार पौधे लगाने से बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola