ePaper

मकर साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 फरवरी 2026: सूर्य-मंगल का प्रभाव लाएगा अनुशासन, रुके हुए सरकारी कार्य होंगे पूरे

Updated at : 08 Feb 2026 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
Makar Saptahik Rashifal

8-14 फरवरी का मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

Makar Saptahik Rashifal: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह ग्रहों के महत्वपूर्ण बदलावों का साक्षी बनेगा, जहां राशि स्वामी शनि की स्थिति और चंद्रमा का विभिन्न भावों में गोचर आपके व्यक्तित्व और निर्णयों को गहराई से प्रभावित करेगा.

विज्ञापन

Makar Saptahik Rashifal:  मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य और मंगल की युति आपको ऊर्जा और अनुशासन देगी. सप्ताह के अंत में सूर्य के राशि परिवर्तन से लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. आप अपने काम को लेकर गंभीर रहेंगे और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे. यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य की मजबूत नींव रखने का है.

कार्य क्षेत्र / बिजनेस

इस सप्ताह नौकरी करने वालों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है. व्यापारियों को पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. जमीन, निर्माण, भवन या मशीनरी से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है.

रिलेशनशिप

पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. नियमित योग और हल्का व्यायाम फायदेमंद रहेगा.

सावधानी

जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. कार्यस्थल पर किसी से विवाद से बचें. नकारात्मक सोच से दूर रहें.

उपाय: शनिवार को शनि देव की पूजा करें और काले तिल का दान करें.

  • लकी डेट: 10, 11, 12
  • लकी कलर: आसमानी, नीला, काला
  • लकी दिन: शनिवार, शुक्रवार, बुधवार

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola