Saptahik Rashifal 25 to 31 August: इन राशि वालों के लिए मिलेगा भाग्य का साथ, देखें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Aug 2024 11:34 AM
Saptahik Rashifal 25 to 31 August 2024: जानें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 25 to 31 August 2024: ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं. इस साप्ताहिक राशिफल में सप्ताहभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है.
Saptahik Rashifal 25 to 31 August: अगस्त माह का अंतिम सप्ताह शुरू होने जा रहा है. वैसे तो ये सप्ताह औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह औसत रहने वाला है. इस सप्ताह के राशिफल के अनुसार, आप अपने सोशल लाइफ, करियर और इन्वेस्टमेंट्स में ज्यादा शामिल और एक्टिव रहने की कोशिश करेंगे. म्यूजिक, पोएट्री, आर्ट और स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट बढ़ सकता है.नकारात्मक असर आपके जीवन में आर्थिक तंगी को उत्पन्न कर सकता है.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- पीला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह साधारण रहेगा. नौकरी पेशा लोगों को भाग दौड़ करना पड़ सकता है. बिजनेस मैन वालों को ज्यादा मीटिंग्स करनी होगी. छात्रों को सफलता मिलने के आसार है. आपके परिवार की सामाजिक स्थिति अच्छी होगी.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- ग्रे
मिथुन राशि
इस सप्ताह आप धन से जुड़ी कई समस्या के कारण, परेशान रह सकते हैं. वर्कप्लेस पर करियर ग्रोथ के आसार नजर आएंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- पीला
कर्क राशि
इस सप्ताह आपका नई गतिविधियों में शामिल होते हुए अपना मनोरंजन करना, आपको शारीरिक विश्राम करने में बेहद सहायक सिद्ध होगा. पिछले निवेशों की समीक्षा कर सकते हैं और स्टॉक मार्केट में और पैसा लगाने का विचार कर सकते हैं.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- लाल
सिंह राशि
आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिसके साथ आपका रिश्ता सीरियस हो सकता है. इस समय आप उन्हें किसी समस्या से निकालने में भी सफल होंगे, जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ सकेगा.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- पर्पल
कन्या राशि
इस सप्ताह मस्ती और पार्टी के दौरान, आपको मदिरा सेवन करने से बचना चाहिए, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है. पर्सनल लाइफ में, रिश्ते में रहने वाले लोग अपने पार्टनर से दूर रहना या अकेले समय बिताना पसंद करेंगे.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- नीला
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज़ से ये सप्ताह, काफी अच्छा जाने की उम्मीद है. रिश्ते में रह रहे लोग अपने पार्टनर में एक दोस्त की तलाश कर सकते हैं. कपल्स के बीच की नज़दीकियां सामान्य रहेंगी.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- पीला
वृश्चिक राशि
घर के सदस्यों पर बेकार का शक करने और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला लेने से, इस सप्ताह आपको बचना होगा. पर्सनल लाइफ में, शादीशुदा लोगों के लिए यह सप्ताह शांति और सामंजस्य से भरा रहेगा.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- गाजरी
धनु राशि
इस सप्ताह आपको अपने निजी जीवन में, पूर्व के किसी राज के उजागर होने से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- पिंक
मकर राशि
इस सप्ताह आपको पैसे बचाने या संचय करने में, अपने परिवारवालों का साथ मिलेगा. इस सप्ताह आप गहरे और इमोशनल रिश्तों की तलाश करेंगे और आपको सतही लोग आकर्षित नहीं करेंगे.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सुनहरा
कुम्भ राशि
आप इस अतिरिक्त धन को किसी रियल एस्टेट के प्रोजेक्ट या ज़मीन-प्रॉपर्टी में निवेश कर, अपने भविष्य को सुरक्षित भी कर सकते हैं. कपल्स के बीच की नज़दीकियां अच्छी रहेंगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य औसत से बेहतर रहेगा.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- नीला
मीन राशि
पर्सनल लाइफ में, अगर आप किसी कैज़ुअल रिलेशनशिप को सीरियस बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है. इस सप्ताह अचानक घर-परिवार से जुड़ी कोई नई ज़िम्मेदारी मिलने से, आपकी सभी योजनाएं बाधित हो सकती हैं.
शुभ अंक-5
शुभ रंग- ग्रे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










