ePaper

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (13 फरवरी से 19 फरवरी 2023): जानें सभी 12 राशियों का Weekly Horoscope

Updated at : 12 Feb 2023 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (13 फरवरी से 19 फरवरी 2023): जानें सभी 12 राशियों का Weekly Horoscope

साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023: मेष से मीन राशिवालों के लिए नया सप्ताह वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार सप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

विज्ञापन
undefined

मेष

इस सप्ताह पिछले कोई दिनों से चले आ रहे पर्सनल लाइफ में टेंशन दूर होंगी. अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने ओर क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलने की संभावना है. बिजनेस में नयी आर्थिक योजना बनेगी. आपका फोकस प्रोफेशनल, फंड, फैमिली और फाइनेंस पर रहेगा.

undefined

वृषभ/ वृष

बिजनेस में आय के साधनों में बाधाएं दूर होंगी. कैरियर के क्षेत्र में आपको अपने परिश्रम का पूरा-पूरा फल मिलेगा. पर्सनल लाइफ में आपसी संबंधों में गलतफहमियां दूर होंगी. परिवार में जो तनाव का माहौल चल रहा है इस समय सुलझने का योग है.

undefined

मिथुन

पदोन्नति और धनलाभ होने की संभावना. आपसी संबंध में प्रगाढ़ता बढेगी. यदि कोई पारिवारिक सम्पत्ति सम्बन्धी मामला विवादग्रस्त है तो उसे आपसी सदभाव से सुलझाने की चेष्टा करें. तनाव से बचने की कोशिश करें.

undefined

कर्क

पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे. संतान पक्ष से हर्षदायक समाचारों की प्राप्ति होगी. नये प्रॉपर्टी खरीदने का संयोग बनेगा. रोमांस के लिए बहुत अच्छा अवसर मिलेगा. समय खुशी से व्यतीत होगा. उपहार-सम्मान की प्राप्ति होगी.

undefined

सिंह

यह सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में मिश्रित फलदायक सिद्ध होगा.पिछले कुछ दिनों से चली आ रही कैरियर में चिन्ताकारक स्थितियों में सुधार होगा. लव लाइफ में कुछ चेंजेस आएंगे. गुप्त शत्रुओं का षड़यंत्र विफल होगा. वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे.

undefined

कन्या

पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा. अविवाहितों के विवाह होने का संयोग बनेगा. दूर के रिश्तेदारों से महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी. जॉब की तलाश में है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. विद्यार्थियों को अपने पसन्द के संस्थानों में दाखिला लेने का अवसर मिलेगा.

undefined

तुला

इस सप्ताह आप जितनी तेजी से आप अपने कैरियर ग्राफ को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उतना ही ज्यादा आपको मेहनत के साथ काम करना होगा. महिलाओं के लिए समय काफी अच्छा है. नये वस्त्र-आभूषनों की प्राप्ति होगी. नौकरी में बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे.

undefined

वृश्चिक

इस सप्ताह युवा वर्ग कार्यक्षेत्र में पूरे जोश व उत्साह से कार्य करेंगे. जॉब में प्रमोशन का मार्ग प्रशस्त होंगे. लंबे समय के लिए इंवेस्टमेंट करने से फ्यूचर में काफी फायदा मिल सकता है. इस सप्ताह फैमिली लाइफ में परिजनों के साथ एंजॉय करने का समय है. समय खुशी से व्यतीत होगा.

undefined

धनु

इस सप्ताह युवाओं को नई नौकरी के लिए आपको प्रपोजल मिल सकता है. अगर आप इसे स्वीकार करते हैं तो यह प्रपोजल आपके कैरियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा. आपकी लव लाइफ में कुछ चेंजेस आएंगे. आपसी संबंधों में गलतफहमियां होगी. आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें.

undefined

मकर

रिश्तों में ज्यादा सेंटीमेंटल और इमोशन होने की जरूरत नहीं है. पिछली बातों को सबक लेकर आगे बढ़ें. परिजनों के बातों पर अमल करेंगे तो बेहतर होगा. कैरियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. बिजनेस में आप लंबे समय तक लाभ के लिए प्लानिंग कर सकते हैं.

undefined

कुंभ

अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा. प्रोफेशनल लाइफ में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. लेकिन किसी तरह हिम्मत करके यदि आपने चुनौतियों का सामना किया तो इनका समाधान आसानी से निकल जाएगा. आपको मानसिक शांति मिलेगी.

undefined

मीन

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. स्वजन-मित्रों के आवागमन से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. इस सप्ताह कैरियर को नई दिशा मिलेगा.जॉब में नई मीटिंग, यात्रा, नए संबंध आदि के अवसर बन रहे हैं. बिजनेस की स्थिति आपके नियत्रंण में रहेगी. पर्सनल लाइफ में रोमांस व लव के लिए समय अच्छा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola