Makar Weekly Horoscope: अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त कर सकते है

Makar Weekly Horoscope: मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह (8 मई 2022 से 14 मई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मकर-इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा.वाणी में संयम रखें.आप को गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा.अभी पड़ोसियों के साथ तथा काम स्थल पर नजदीक बैठने वाले लोगों के साथ मतभेद अथवा झगड़ा होने की संभावना बन रही है.आप को मानसिक चिंता और भय रहेगा.
इस सप्ताह व्यावसायिक कार्यो के लिये ऋण प्राप्त करेगें.मनचाहे स्थानों पर पदोन्नति के साथ, स्थानान्तरण प्राप्त हो सकता है.अनुभव के सहयोग से आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त कर सकते है.अधिकारी आपकी त्रुटियों को अनदेखा कर आपकी परेशानियों में कमी करेगें. व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णयों के कारण योजनाओं में विलम्ब की स्थिति आ सकती है.
इस सप्ताह जीवन साथी का व्यवहार आपके प्रति सही न हों, सहनशीलता का भाव स्वयं में बनाये रखने से बात लम्बें समय के लिये नहीं खीचेंगी.पडोसियों व रिश्ते दारों से आपके संबन्ध मधुर होगें.मन मुटाव की स्थिति का सामना करना पड सकता है. इस संबन्ध में मानसिक चिन्ताएं बढ सकती है. इस अवधि मे नई मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है.
इस सप्ताह स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर बनी रहेगी.इसके लिए आपको अपने क्रोध और मनमाने रवैये पर अंकुश लगाना होगा. कार्यस्थल की भागदौड़ और परिवार में होने वाले विवाद से आप मानसिक रूप से असंतोष का अनुभव कर सकते हैं. छाती में दर्द की शिकायत हो सकती है. सुबह और शाम के समय कुछ हल्की फुल्की कसरत करने की कोशिश करें.एक गिलास सादे पानी में एक नींबू का रस एवं दो-तीन चम्मच शहद डालकर पीने कब्ज मिट जाता है.
लकी डेट-10,11,12
कलर:भूरा, नारंगी, काला
लकी दिन:शुक्रवार,बुधवार,शनिवार
इस सप्ताह बासी भोजन,पहले से कटे हुए फल तथा दुषित भोजन का सेवन न करे.
इस सप्ताह शनिवार को साबुत उडद किसी भिखारी को दान करें.या पक्षियों को ( कौए ) खाने के लिए डाले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




