Weekly Love Rashifal: मेष से मीन राशियों का लव लाइफ, जानें 12 से 18 मार्च 2023 तक कैसा रहेगा सप्ताह

Weekly Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए साप्ताहिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि 12 से 18 मार्च 2023 तक किन राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा सप्ताह...

मेष राशि- पिछले कई दिनों से चले आ रहे पर्सनल लाइफ में टेन्सन दूर होंगे. इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने ओर क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलने की संभावना. कुछ लोगों के नये रोमांस आरंभ हो सकता है.

वृष राशि- पर्सनल लाइफ में आपसी संबंधों में गलतफहमियां दूर होगी. वार्ताओं, पत्र-व्यवहार, ई-मेल आदि के माध्यम से इस समय आप अपने भावनाओं को फोकस करने का प्रयास करें. प्रेम-संबंध निकट-भविष्य में विवाह संबंध में बंध सकता है.

मिथुन राशि- पर्सनल लाइफ में समस्या का समाधान मिलेगा. आपसी संबंध में प्रगाढ़ता बढेगी. कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध प्रारंभ होगा. यदि पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं तो इस समय प्रयास करें सफलता मिलेगी.

कर्क राशि- रोमांस के लिए बहुत अच्छा अवसर मिलेगा. बहुत संभव है कि उसी से विवाह का संयोग बने जिससे प्रेम चल रहा है. नये प्रेम संबंध के लिए समय अनुकूल है.

सिंह राशि- लव लाइफ में कुछ चेंजेस आएंगे, गुप्त शत्रुओं का षड़यंत्र विफल होगा. आपसी संपर्क में आन्तरिकता बढ़ेगी और एक दूसरे को समझने में पहले आसानी होगी. यदि पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा है और विवाह करने को इच्छुक हैं तो भाग्य आपका साथ देगा.

कन्या राशि- लव लाइफ में पिछले कुछ दिनों से जो समस्यायें चल रहा था उसमें समाधान होने की संभावना. आपसी प्रेम बढ़ेगा. अविवाहितों को विवाह होने का संयोग बनेगा. दूर के रिश्तेदारों से महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.

तुला राशि- पर्सनल लाइफ- इस समय आप किसी से इमोशनली इनवॉल्व हो सकते हैं. जिससे आगे चल कर आपके जीवन में नया मोड़ आयेगा. अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की योग है. नव विवाहितों को मनोरंजक स्थल पर यात्रा करने का अवसर मिलेगा.

वृश्चिक राशि- पर्सनल लाइफ में प्रेम और सामजंस्य बना रहेगा. जो आपको अच्छा मूड प्रदान करेगा. कुछ लोगों के नये प्रेम-प्रसंग आरंभ हो सकता है. नवविवाहितों के समय मौज-मस्ती से बीतेगा. अविवाहितों के विवाह होने का संयोग बनेगा.

धनु राशि- आपकी लव लाइफ में कुछ चेंजेस आएंगे. आपसी संबंधों में गलतफहमियां होगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर टकराव, दिमागी तनाव होगा. नवविवाहितों का समय खुशी से बीतेगा. कुछ लोगों के नये प्रेम-प्रसंग आरंभ हो सकता है.

मकर राशि- पर्सनल लाइफ में इस सप्ताह आपको ज्यादा सेंटीमेंटल और इमोशन होने की जरूरत नहीं है. पिछली बातों को सबक लेकर आगे बढ़े. प्रेमी-प्रेमिका के आपसी रिश्तें में अत्यधिक क्रोध, बेकार के वाद-विवाद में समय नष्ट होने की संभावना.

कुंभ राशि- इस सप्ताह आपसी संबंध में अंतरंगता बढ़ेगी. अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा. अविवाहितों का विवाह होने के लिए बात आगे बढ़ेगा. कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध आरंभ हो सकता है.

मीन राशि- इस सप्ताह आपसी संबंध में अंतरंगता बढ़ेगी. अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा. अविवाहितों का विवाह होने के लिए बात आगे बढ़ेगा. कुछ लोगों के नये प्रेम संबंध आरंभ हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




