Kumbh Weekly Horoscope: दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें

Kumbh Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह (8 मई 2022 से 14 मई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कुम्भ-इस सप्ताह सहकर्मी के साथ बेवजह ही विवाद उत्पन्न हो सकता है,लेकिन आपको अपनी तरफ से किसी तरह की कोई पहल नहीं करनी है.संबंधों में बातचीत एवं कम्युनिकेशन के दौरान पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखें.वसीयत के काम में भी क्लेश और उलझन कम होगी. बॉस की तरफ से सहयोग कम मिलेगा एवं संबंधों में मधुरता कम होगी.किसी नए काम में अवरोध उत्पन्न होगा.
इस सप्ताह व्यवसायिक क्षेत्र से जुडे भूमि- भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते है. दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें. योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढाना लाभकारी रहेगा. इस समय में अधिकारी आपके साथ तथा सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेगें. अनुभव व योग्यता के प्रयोग से पूर्ण आय प्राप्ति के योग बने हुए है.
इस सप्ताह संतान सुख प्राप्ति कि इच्छा पूरी हो सकती है. तिमाही अन्त समय में परिवारिक समस्याएं सुलझाने के लिये समय उतम है. आप प्रयास कर सकते है.परिवार में खुशी के समारोह संम्पन्न हो होने से परिवार को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्राप्त हो सकता है. परन्तु यह अवधि दांपत्य जीवन के लिये सुखद नहीं रहेगी. मित्र आपके सुख में कमी का कारण बन सकते है.
इस सप्ताह शत्रुओं की ओर से तनाव की स्थिति प्रभावित कर सकती है या किसी प्रकार की चोट इत्यादि का डर रह सकता है. वात संबंधी तकलीफ परेशान कर सकती है. जीवन साथी के स्वास्थ्य का ख्याल बनाए रखें इस समय उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित रह सकता है.अपने गुरू व वरिष्ठ जनों की सेवा करें, संभव हो सके गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता अवश्य करें.
लकी डेट-10,11,12
कलर: भूरा, नारंगी, काला
लकी दिन:शुक्रवार,बुधवार,शनिवार
इस सप्ताह मदिरा और तम्बाकू के सेवन से राहु की दशा में विपरीत परिणाम मिलता है अत: इनसे दूरी बनाये रखना चाहिए.
इस सप्ताह शनिवार को शनि ग्रह की वस्तुओं का दान करें.काला उड़द,चमड़े का जूता, नमक, सरसों तेल, तेल, नीलम, काले तिल, लोहे से बनी वस्तुएं,काला कपड़ा आदि.शनि की प्रतिकूलता से अनुकूलता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




