Cancer Weekly Horoscope: क्रोध के कारण तनाव होगा, खास दोस्तों की संख्या बढ़ सकती है

Cancer Weekly Horoscope: कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह (8 मई 2022 से 14 मई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क-इस सप्ताह आपका समय आनंददायक बीतेगा.आपकी सृजनात्मकता की खूब प्रशंसा होगी और आपको प्रतिष्ठा मिलेगी.आप अपने श्रेष्ठ प्रयत्नों द्वारा काम करेंगे:खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आपकी चिंताएं बढ़ेंगी. आय ठीक-ठाक रहेगी और इस कारण आप अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलन में रख पाएंगे.
इस सप्ताह व्यवासायिक विस्तार के लिए नए जगह की खरीदारी या मशीनरी के आयात के कामकाज आसानी से पूरे होंगे. खनन कंपनी में काम करने वाले जातकों को नौकरी में बदलाव के अवसर मिलेंगे. आपको अच्छे पैकेज के साथ उच्च पद वाली नौकरी मिल सकती है. आप टैक्स बचत को ध्यान में रख दीर्घकालिक निवेश का आयोजन कर सकेंगे.
इस सप्ताह कोई भी निर्णयलेने में जल्दबाजी न करें. जो लोग पहले से संबंधों में हैं, उन्हें मामूली बातों पर झगड़ा न हो इसका ध्यान रखना जरूरी है. वाणी की मीठास से आप खास पात्रों को आकर्षित कर सकेंगे, लेकिन संबंधों में आगे बढ़ने के बाद क्रोध के कारण तनाव होगा. उत्तरार्द्ध में खास दोस्तों की संख्या बढ़ सकती है.
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा ही बना रहेगा. मध्य चरण में बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर तेजी से देखने को मिलेगा. ऐसी स्थिति में भोजन में गर्म पदार्थ लेने से बचें. आंख, नाक-कान-गले से संबंधित शिकायत हो तो उपचार पर ध्यान देना जरूरी है. गर्दन, कंधे की मांसपेशियों में थोड़ा दर्द हो सकता है.
लकी डेट:08,09,14
कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला
लकी दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार
इस सप्ताह आपकी नकारात्मकता सकारात्मकता में बदल सके यह क्योंकि आपकी गलत सोच का असर आपके आसपास की सभी चीजों पर पड़ सकता है.
इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और छाते का दान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




