ePaper

Virgo Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार में कोमलता बनाए रखनी चाहिए

Updated at : 08 May 2022 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
Virgo Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार में कोमलता बनाए रखनी चाहिए

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (8 मई 2022 से 14 मई 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

कन्या-इस सप्ताह प्रतिष्ठित लोगों के साथ पहचान से सरकारी काम पूरे होंगे. सरकार की तरफ से मान सम्मान मिल सकता है.यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है.कार्यक्षेत्र में आपको स्वयं की स्थिति मजबूत करने के बारे में विचार करना है. कोशिश करें कार्य में कुछ नयापन लाने की और साथ ही नये—नये प्रयोग भी करते रहें जिससे आपका विकास सही दिशा में और जल्द हो.जहाँ तक हो सके, विवादास्पद चर्चा से दूर रहें.

कैरियर /बिजनेस

इस सप्ताह आपके स्वभाव में आत्मविश्वास की अधिकता रहने से कठिन व बडी योजनाओं के कार्य में निरन्तरता का भाव बना रहेगा.आपकी आय कुछ प्रभावित हो सकती है. अपनी वाणी की कठोरता को कम करने से कार्य पूर्ण होने में सहयोग मिलेगा.नये व्यवसायिक स्त्रोत बन सकते है.वरिष्ठ जनों की सलाह से काम करना उचित रहेगा. संचय को लेकर आपकी चिन्ताएं बनी रहेगी.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह मित्रों का सहयोग प्राप्त करने में आपको खासी परेशानी का सामना करना पड सकता है. अवधि के मध्य भाग में आप का अधिकतर समय मित्रों के साथ अपने संबन्धों को सुधारने में लग सकता है. इसके अतिरिक्त इस अवधि में दांपत्य जीवन के विषयों में क्रोध की स्थिति से बचना उचित रहेगा. आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में कामयाब होंगे और अपने परिवार, मित्रों आदि से निकटता भी बनाये रखेंगे.

हेल्थ

इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार में कोमलता बनाए रखनी चाहिए और अधिक तनाव को खुद पर हावी नहीं होने दे.अपनी परेशानियों को खुल कर व्यक्त न कर पा रहे हैं और मन ही मन उसके कारण परेशान हैं. पैरों में तकलिफ भी बढ़ सकती है. पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें बच्चों को लेकर परेशानीहो सकती है.धार्मिक क्रिया कलापों को दैनिक जीवन में बनाए रखें.

लकी डेट-10,11,12

कलर: भूरा, नारंगी, काला

लकी दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी

इस सप्ताह दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में. साथी की अगर कोई बात अच्‍छी न लग रही हो तो उसे प्‍यार से समझाएं.

उपाय

इस सप्ताह घर में तुलसी का पौधा लगाकर वहां पर संध्या के समय रोजाना घी का दीपक जलाने से माता क्ष्मी उस घर से कभी भी नहीं जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola