Sagittarius Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: धनु राशि वालों की नौकरी के मामलों में असमंजस खत्म होगा , पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Dec 2024 10:27 AM
Sagittarius Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025
Sagittarius Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: धनु राशि के लिए 29 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Sagittarius Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: धनु राशि वालों के लिए जनवरी माह का पहला सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024 जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.
धनु साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024 जनवरी 2025
धनु– नववर्ष के पहले सप्ताह में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से बचना उचित रहेगा. प्रारंभ में यह आपके लिए सुखद अनुभव हो सकता है, लेकिन समय के साथ आपके स्वभाव में क्रोध की वृद्धि हो सकती है. आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव होगा.
करियर/बिजनेस: नववर्ष के पहले सप्ताह में, पिछले कुछ समय से आप अपने व्यवसाय या नौकरी को लेकर असमंजस में थे, लेकिन यह असमंजस इस सप्ताह समाप्त होगा. आपके डर के विपरीत, आपको नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ेगा और आप आश्चर्यजनक रूप से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.
रिलेशनशिप: नववर्ष के पहले सप्ताह में, आप परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं. यदि विदेश यात्रा संभव न हो, तो देश के भीतर लंबी यात्रा का अवसर मिलेगा. आप काम से कुछ समय का अवकाश लेकर अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे.
स्वास्थ्य: नववर्ष के पहले सप्ताह में नाक, कान या गले से जुड़ी कुछ मौसमी समस्याएं आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं. मौसम के प्रति सजग रहें और बचाव के उपायों पर ध्यान केंद्रित करें. चिकित्सकीय सलाह को नजरअंदाज करने से बचें, अन्यथा छोटी सी बीमारी भी गंभीर रूप ले सकती है.
शुभ तिथियां: 30, 01, 04
शुभ रंग: पीला, लाल, सफेद, पीला
शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, रविवार
सावधानी: नववर्ष के पहले सप्ताह में आपकी सोच में नकारात्मकता अधिक हो सकती है. ऐसे कार्यों में संलग्न होने का प्रयास करें, जो आपकी नकारात्मकता को सकारात्मकता में परिवर्तित कर सकें.
उपाय: इस सप्ताह अन्न-जल का सेवन करें. इस दौरान गरीबों को वस्त्र और फल का दान अवश्य करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










