Taurus Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: वृषभ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Dec 2024 10:33 AM
Taurus Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025
Taurus Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: वृषभ राशि के लिए 29 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Taurus Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: वृष राशि वालों के लिए जनवरी माह का पहला सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024 जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से वृषभ राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृष साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024 जनवरी 2025
वृष– नववर्ष के पहले सप्ताह में आपको अपनी सोच और जीवनशैली में बदलाव लाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए. आपको अपने बाहरी व्यक्तित्व को भी उसी अनुरूप ढालने का प्रयास करना चाहिए, ताकि लोग आपके बारे में सही धारणा बना सकें.
करियर/बिजनेस: नववर्ष के पहले सप्ताह में आपके व्यवसाय के विस्तार की योजना पूरी तरह से तैयार है और अब उसे कार्यान्वित करने का समय आ गया है. अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और विश्वास रखें कि आप सही मार्ग पर अग्रसर हैं.
रिलेशनशिप: नववर्ष के पहले सप्ताह में आंखें बंद करके भरोसा करना कभी-कभी हानिकारक हो सकता है. निकटतम रिश्तों से आपको धोखा मिल सकता है, और इसमें आपकी भी कुछ जिम्मेदारी होगी. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
हेल्थ: नववर्ष के पहले सप्ताह में घुटनों से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं. घरेलू उपचारों पर निर्भर रहने के बजाय नियमित जांच कराना अधिक महत्वपूर्ण है.
शुभ तिथि: 30, 01, 04
शुभ रंग: भूरा, हरा, काला
शुभ दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी: नववर्ष के पहले सप्ताह में अहंकार को बिल्कुल भी स्थान न दें, क्योंकि यह आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकता है. अपनी वाणी पर संयम रखें.
उपाय: नववर्ष के पहले सप्ताह में सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें. गुरुमंत्र का जाप करें. पूरे दिन पीले वस्त्र पहनें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










