Virgo Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: कन्या राशि वालों की रिलेशनशिप के मामले में स्थिति बिगड़ सकती है, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Dec 2024 12:19 PM
Virgo Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025
Virgo Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: कन्या राशि के लिए 29 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Virgo Weekly Horoscope 29 December 2024 to 4 January 2025: कन्या राशि वालों के लिए जनवरी माह का पहला सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024 जनवरी 2025) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कन्या साप्ताहिक राशिफल दिसंबर 2024 जनवरी 2025
कन्या– नववर्ष के पहले सप्ताह में आपको अपने उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की आवश्यकता है. सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा और थोड़े प्रयासों से अपेक्षित लाभ भी मिल सकता है. रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है, इसलिए प्रयास करना न भूलें.
करियर और बिजनेस: नववर्ष के पहले सप्ताह में आप काफी व्यस्त रहेंगे. इस दौरान कुछ अनावश्यक गतिविधियाँ भी होंगी, लेकिन कार्य के संदर्भ में आपको अधिक मेहनत करनी होगी. वरिष्ठों के साथ होने वाली बैठकों में आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी, जिससे आपके विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं.
रिलेशनशिप: नववर्ष के पहले सप्ताह में आपके रिश्तों के प्रति दृष्टिकोण काफी व्यापक है, लेकिन आपके करीबी इस सप्ताह इसे पसंद नहीं करेंगे. आप समझाने का प्रयास करें, लेकिन दबाव न डालें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है. परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा.
स्वास्थ्य: नववर्ष के पहले सप्ताह में यदि आपको सिरदर्द की समस्या है, तो इसे नजरअंदाज न करें. मौसम में बदलाव आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है. अपने आहार को संतुलित रखें और इस सप्ताह बाहरी भोजन से पूरी तरह बचें.
शुभ तिथियां: 30, 02, 03
शुभ रंग: भूरा, नारंगी, काला
शुभ दिन: रविवार, बुधवार, शनिवार
सावधानी: नववर्ष के पहले सप्ताह में आपको कई लोगों की सलाह मिलेगी, जिनमें से कुछ उपयोगी हो सकती हैं, लेकिन आपको अपने हालात और क्षमताओं के अनुसार ही निर्णय लेना चाहिए.
उपाय: नववर्ष के पहले सप्ताह में शनिवार की रात को घर पर खिचड़ी का सेवन करें. गुरुवार को तुलसी के पौधे में जल अवश्य डालें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










