Rashi Parivartan 2024: बना राशि परिवर्तन योग का संयोग, इन राशियों को होगा फायदा

Updated:
विज्ञापन
Rashi Parivartan 2024

Rashi Parivartan 2024

Rashi Parivartan 2024: चंद्रमा और मंगल के बीच 30 नवंबर को राशि परिवर्तन का योग बन रहा है. इसके परिणामस्वरूप दिसंबर का महीना कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ हो सकता है. आज हम आपको इन राशियों के बारे में विस्तार से बताएंगे.

विज्ञापन

Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों के स्थान परिवर्तन का अत्यधिक महत्व है. इसका प्रभाव राशियों पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ता है. आज, 30 नवंबर को, सुबह 10 बजकर 31 मिनट से अमावस्या तिथि की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही, आज चंद्रमा और मंगल के राशि परिवर्तन का योग भी बन रहा है. वर्तमान में चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में स्थित हैं. ऐसे में कई राशियों को फायदा होने जा रहा है. यहां से जानें-

मिथुन राशि

मंगल और चंद्रमा के राशि परिवर्तन के कारण मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा. नए निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ है. व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ की संभावना है.

सिंह राशि

मंगल और चंद्रमा के इस शुभ संयोग का प्रभाव सिंह राशि पर भी दिखाई देगा. दिसंबर के प्रारंभ में इस राशि के जातकों को इच्छित लाभ प्राप्त होगा. करियर के क्षेत्र में प्रगति के नए अवसर खुलेंगे.

धनु राशि

आर्थिक स्थिति पहले से अधिक सुदृढ़ होगी. यदि आपने किसी को उधारी दी है, तो वह इस समय वापस मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. नई नौकरी की खोज सफल होगी.

कुंभ राशि

चंद्र और मंगल के राशि परिवर्तन का यह संयोग इस राशि के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा. इस अवधि में अधूरे सपनों की पूर्ति होगी. मानसिक और आर्थिक चुनौतियाँ समाप्त होंगी.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola