32.1 C
Ranchi
Friday, March 29, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Pisces Yearly Horoscope 2022: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

New Year 2022 Varshik Rashifal: मीन राशि 2022 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने लाए हैं इससे आप पहले से ही अनुमान लगा सकेंगे कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला है. आइए जाने मीन राशिफल 2022

New Year 2022 Meen Rashifal: मीन राशिफल 2022 (Meen Rashifal 2022) आने वाले नए साल 2022 में मीन राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित मीन वार्षिक राशिफल 2022 ( Pisces Yearly Horoscope 2022) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मीन जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

पारिवारिक जीवन:-

वर्ष के शुरूआती कुछ महीने परिवार के साथ ही ज्यादा व्यतीत होंगे लेकिन इस बीच कुछ बातों को लेकर घर में कलह हो सकता है. इससे आप का मन उदास रहेगा और कोई शुभ कार्य भी नहीं हो पाएगा. वर्ष के मध्य तक स्थिति में सुधार आ जायेगा और सभी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. यदि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा है तो वह इस वर्ष के अंत तक सुलझ जाएगा और आप इससे प्रसन्न दिखाई देंगे. घर के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है और इसमें धन का व्यय भी ज्यादा होगा.

करियर :-

आर्थिक स्थिति से तो यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा लेकिन आप उसका पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे. व्यापार के कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन आप उस ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे जिस कारण वह आपके हाथ से निकल सकते हैं. इसका पता आपको बाद में चलेगा और फिर पछताने से कोई लाभ नहीं. इसलिए आप पहले से ही सतर्क रहें और किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें. नौकरी में संकट आएगा और आपकी जॉब भी छिन सकती है. ऐसे में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करें और किसी चीज की शिकायत ना होने दें.

शिक्षा:-

यदि अभी आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा असफलता हाथ लगेगी. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर संतुष्ट दिखाई देंगे और उनका ध्यान अन्य क्षेत्रों से भी ज्ञान अर्जित करने पर रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जैसे कि मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग या सरकारी तो इस वर्ष इससे मोहभंग होने के संकेत हैं. आपका ध्यान कहीं भटक सकता है जिसका पछतावा बाद में होगा. ऐसे में पहले से ही सतर्क रहें.

प्रेम जीवन:-

वैवाहिक जीवन में वैसे तो सब ठीक रहेगा और आपको अपने पार्टनर का भी भरपूर सहयोग मिलेगा लेकिन ससुराल पक्ष से कुछ समस्या आ सकती है. ससुराल में किसी के द्वारा आपके प्रति द्वेष भावना रहेगी जिस कारण आप दोनों के रिश्तों में भी खटास उत्पन्न करने की कोशिश की जा सकती है. ऐसे में पहले से ही सावधान रहें. यदि विवाह की प्रतीक्षा में हैं और कहीं शादी की बात चल रही है तो इस वर्ष भी आपको प्रतीक्षा ही करनी पड़ेगी. कहीं से कुछ रिश्ते तो आयेंगे लेकिन आप उनसे संतुष्ट नही दिखाई देंगे. ऐसे में किसी भी चीज की जल्दबाजी से बचें और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय लें.

स्वास्थ्य:-

वर्ष की शुरुआत में शारीरिक स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सता सकती है. ऐसे में उसे किसी के साथ अवश्य साझा करें अन्यथा वह समस्या और बढ़ जाएगी. जुलाई के महीने में पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी. ऐसे में बाहर का खाना ना खाएं और घर का ही पोष्टिक आहार ग्रहण करें.

शुभ रंग:-आसमानी

शुभ अंक:-6

उपाय

सुन्दरकाण्ड का पाठ करें तथा अन्य दान करें

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

Also Read: Aries Yearly Horoscope 2022: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Taurus Yearly Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Gemini Yearly Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Cancer Yearly Horoscope 2022: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Leo Yearly Horoscope 2022: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Virgo Yearly Horoscope 2022: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Libra Yearly Horoscope 2022: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Scorpio Yearly Horoscope 2022: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Sagittarius Yearly Horoscope 2022: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Capricorn Yearly Horoscope 2022: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Aquarius Yearly Horoscope 2022: कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Pisces Yearly Horoscope 2022: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें