28.1 C
Ranchi
Thursday, March 28, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Gemini Yearly Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

New Year 2022 Varshik Rashifal: मिथुन राशि का 2022 वार्षिक राशिफल हम आपके लाए हैं इससे आप पहले से ही अनुमान लगा सकेंगे कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला है. आइए जानें वार्षिक राशिफल 2022

New Year 2022 Varshik Rashifal: मिथुन राशिफल 2022 (Mithun Rashifal 2022) आने वाले नए साल 2022 में मिथुन राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृषभ वार्षिक राशिफल 2022 (Gemini Yearly Horoscope 2022) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मिथुन जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

मिथुन राशि 2022 का वार्षिक राशिफल :-

पारिवारिक जीवन:-

परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद तो होगा लेकिन बड़ों के हस्तक्षेप के चलते वह सुलझ जाएगा. रिश्तेदारों में से किसी की तबियत बहुत खराब रह सकती है जिसमें वित्तीय खर्चा अधिक होगा. फरवरी के माह में परिवार में कोई नयी खुशी आ सकती है जो सभी को आनंदित कर देगी.अक्टूबर के महीने में सावधान रहें क्योंकि परिवार में किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रबल आशंका है.

करियर:-

व्यापार करते हैं तो इस वर्ष कुछ परेशानियां जरूर झेलनी पड़ेगी लेकिन उसके बारे में ज्यादा चिंता ना करें क्योंकि खर्चे भी अपेक्षाकृत बहुत कम हो जाएंगे. कुल मिलाकर आप लाभ में रहेंगे और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी. वर्ष के अंत में कुछ बड़े समझौते होंगे जो आगे के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे.जॉब करते हैं तो इस वर्ष आपका मन अपनी जॉब में कम और अन्य कामों में ज्यादा लगेगा. आप अपनी रुचि के अनुसार कार्य करेंगे और शायद जॉब से त्याग पत्र भी दे सकते हैं. कोई भी बड़ा निर्णय पूरे विचार-विमर्श के बाद ही लें और जल्दबाजी से बचें.

शिक्षा:-

यदि आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके अनुरूप नहीं होंगे. उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के वर्ष 2022 उत्तम रहेगा और आपको कई क्षेत्रों से अच्छे जॉब ऑफर भी मिल सकते हैं जिनमें आप रुचि लेंगे. कॉलेज के छात्रों को इस वर्ष अपने काम के लिए शाबाशी मिलेगी और अध्यापक भी आपके काम से खुश होंगे. सभी मित्रों में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा जिस कारण दोस्तों में भी मान-सम्मान बढ़ेगा.

स्वास्थ्य :-

शारीरिक रूप से तो कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. इस वर्ष आपको कोई ना कोई तनाव घेरे रखेगा फिर चाहे वह करियर को लेकर हो या परिवार को लेकर या किसी अन्य कारण से. ऐसे में चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करेंगे तो परिणाम बेहतर होंगे और स्थिति भी संभल जाएगी.

शुभ अंक :- 2

शुभ रंग :- आसमानी

उपाय :-

घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं. साथ ही घर की छत पर पक्षियों इत्यादि के लिए दाना-पानी भी रखें. जितनी यह पृथ्वी हमारी है उतनी ही उनकी भी है. प्रतिदिन उनको भोजन कराने से हमें पुण्य मिलता है व ग्रहों के दोष दूर होते हैं. समय-समय पर अपने आसपास के निर्धनों की यथोचित सहायता करें व भूखे को भोजन अवश्य कराएं.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

Also Read: Aries Yearly Horoscope 2022: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Taurus Yearly Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Gemini Yearly Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Cancer Yearly Horoscope 2022: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Leo Yearly Horoscope 2022: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Virgo Yearly Horoscope 2022: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Libra Yearly Horoscope 2022: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Scorpio Yearly Horoscope 2022: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Sagittarius Yearly Horoscope 2022: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Capricorn Yearly Horoscope 2022: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Aquarius Yearly Horoscope 2022: कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Pisces Yearly Horoscope 2022: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें