32.1 C
Ranchi
Thursday, March 28, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Aries Yearly Horoscope 2022: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

New Year 2022 Varshik Rashifal: मेष राशि का 2022 वार्षिक राशिफल हम आपके लाए हैं इससे आप पहले से ही अनुमान लगा सकेंगे कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला है. आइए जानें वार्षिक राशिफल 2022

New Year 2022 Varshik Rashifal: मेष राशिफल 2022 (Mesh Rashifal 2022) आने वाले नए साल 2022 में मेष राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित मेष वार्षिक राशिफल 2022 (Aries Yearly Horoscope 2022) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष मेष जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

2022 का वार्षिक मेष राशिफल :-

पारिवारिक जीवन:-

वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी और घर में कुछ बदलाव लाये जाएंगे. सभी के बीच किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी. जून-जुलाई के महीने में धार्मिक यात्रा करने के भी संयोग है. सभी घरवालो का साथ आपको मिलेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.वर्ष के अंत में कोई नयी खुशी परिवार में आ सकती है चाहे वह किसी सदस्य की नौकरी लगना हो या किसी नन्हे मेहमान का घर में आना या कुछ और. कुल मिलाकर यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है.

करियर:-

करियर को लेकर यह वर्ष इतना शुभ नहीं है. यदि आप जॉब कर रहे है तो शायद आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो जाए और आप अपनी फील्ड ही बदल डालें. चिंता ना करें क्योंकि भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए लाभदायक ही रहने वाला है.

व्यापार के क्षेत्र में ऊंच-नीच बनी रहेगी. शुरूआती तौर पर कुछ घाटा संभव है और कुछ समझौते भी कैंसिल हो सकते है लेकिन आगे चलकर आप लाभ ही कमाएंगे. बाज़ार में आपकी छवि सकारात्मक बनी रहेगी और कुछ नए मित्र भी बनेंगे.

शिक्षा:-

पहले तो पढ़ाई में कम मन लगेगा लेकिन फिर कुछ ऐसा होगा जो आपको आत्म-मंथन के लिए विवश कर देगा. इसके बाद आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे. जिनका अभी कॉलेज में एडमिशन हुआ है उन्हें अपने अध्यापको से मार्गदर्शन मिलेगा और आगे क्या करना चाहिए इसके बारे में पारदर्शिता आएगी.कॉलेज के किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है वे पढ़ाई में आपका नुकसान कर सकते हैं. ऐसे में अपने व्यवहार को संतुलित रखें और किसी के साथ बेवजह के झगड़ो में पड़ने से बचें.

प्रेम जीवन:-

यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो वर्ष की शुरुआत में किसी बात को लेकर आप दोनों के रिश्ते के बीच दरार उत्पन्न होगी. यदि समय रहते उन्हें नहीं सुलझाया गया तो बात तलाक तक भी पहुंच सकती है. आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है अन्यथा बाद में पछताने से कोई लाभ नहीं है. सिंगल है और किसी अपने की तलाश में है तो इस वर्ष सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन उनसे कह नहीं पाएंगे. ऐसे में उत्तेजित होने से बचे और उन्हें भी पूरा समय दें.

स्वास्थ्य :-

इस वर्ष आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं घेरे रखेंगी. ऐसे में आपको पहले से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है. आप कल से ही प्रतिदिन सुबह के समय व्यायाम करने की आदत डालें. सुबह के समय किया गया योग आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा.मानसिक रूप से आप एक दम स्वस्थ रहेंगे और पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे. सभी के बीच शांति का अनुभव होगा और आप अपने व्यवहार से सभी को खुश भी कर देंगे.

शुभ रंग :-

इस साल मेष राशि का लकी कलर संतरी रहेगा. इसलिये संतरी रंग के वस्त्र अवश्य खरीदें.

लकी कलर :- हरा

लकी नंबर :- 8

उपाय:-

(1)हर मंगलवार सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें या हनुमान मंदिर होकर आए. इससे आप पर या आपके परिवार पर आया किसी भी प्रकार का संकट दूर होगा व हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी.

(2)घर के बाहर गाय माता व कुत्तों को प्रतिदिन भोजन अवश्य करवाएं. साथ ही घर की छत पर पक्षियों को दाना दें.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

Also Read: Aries Yearly Horoscope 2022: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Taurus Yearly Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Gemini Yearly Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Cancer Yearly Horoscope 2022: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Leo Yearly Horoscope 2022: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Virgo Yearly Horoscope 2022: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Libra Yearly Horoscope 2022: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Scorpio Yearly Horoscope 2022: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Sagittarius Yearly Horoscope 2022: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Capricorn Yearly Horoscope 2022: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Aquarius Yearly Horoscope 2022: कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Pisces Yearly Horoscope 2022: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें