Monthly Kanya Rashifal April 2022: यदि आप किसी से मन ही मन प्रेम करते है तो कुछ भी कहने से बचे

Updated at : 01 Apr 2022 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kanya Rashifal April 2022: यदि आप किसी से मन ही मन प्रेम करते है तो कुछ भी कहने से बचे

Monthly Kanya Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

Monthly Kanya Rashifal April 2022: सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

इस माह आपकी राशि के अनुसार शुभ संकेत बन रहे है जिस कारण यह माह अच्छा रहने वाला है. यदि आप कुछ समय से नया वाहन खरीदने का सोच रहे है तो अब उसमे विलम्ब मत कीजिये और खरीद डालिए. माह की शुरुआत आनंददायक रहेगी और घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के भी संकेत है.आपका मन कुछ दिनों से किसी काम में अटका हुआ था और उसमे आगे का कोई रास्ता नही निकल पा रहा था तो इस माह किसी रिश्तेदार के द्वारा इसमें सहायता की जाएगी.

व्यापार व नौकरी

व्यापार के कुछ कामो में विलम्ब तो होगा लेकिन जल्द ही उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे. यदि आपने कही पैसा निवेश किया हुआ है और वहां से उचित लाभ नही मिल पा रहा है तो इस माह उस ओर नज़र बनाये रखे क्योंकि अच्छा लाभ मिलने के प्रबल संकेत है.सांझेदारी में व्यापार कर रहे लोगो को अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. हालाँकि इस दौरान कुछ ऐसे अवसर आएंगे जिसमे दोनों की राय तो भिन्न होगी लेकिन आपसी समझ से वह जल्दी ही सुलझ जाएगी. यदि आप नौकरी करते है तो यह माह सामान्य रहेगा

शिक्षा व करियर

शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसा होगा जो जीवनभर आपके लिए प्रेरणा बन जायेगा. इस माह आपका अपने शिक्षको से संबंध मजबूत होगा तथा उनकी नज़रो में आप एक अच्छे विद्यार्थी के रूप में जाने जाएंगे. स्कूल में अपने सीनियर्स के द्वारा कुछ बातो को लेकर परेशान अवश्य रहेंगे लेकिन यह समस्या भी ज्यादा देर तक नही रहेगी यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी करने में व्यस्त है तो इस माह थोड़ा समय ज्यादा निकाल पाएंगे. उस समय को आप अन्य गतिविधियों को करने और उनसे कुछ सीखने का प्रयास करने में लगाएंगे.

प्रेम जीवन

यदि आप किसी से मन ही मन प्रेम करते है तो इस माह उसमे जल्दबाजी ना दिखाए और कुछ भी कहने से बचे. यह माह प्रेम संबंधो के लिए अच्छा नही है. इसलिये आपका कोई भी प्रयास बनी हुई बात को बिगाड़ भी सकता है. रिलेशन में रह रहे लोगो के रिश्ते में गर्माहट बनी रहेगी. वैवाहिक जीवन का आनंद ले रहे लोगो को अपने साथी के साथ कही बाहर घूमने जाना चाहिए. यदि आप काम की वजह से अपने पार्टनर को कम समय दे पा रहे है तो इस माह आपका पार्टनर आपसे नाराज़ रह सकता है.

स्वास्थ्य जीवन

यदि आप थाईराइड की समस्या से परेशान है तो इस माह अपना विशेष ध्यान रखे क्योंकि समस्या बढ़ सकती है. डॉक्टर के संपर्क में रहे और नियमित रूप से अपने सभी टेस्ट करवाते रहे ताकि बाद में कोई समस्या ना हो. माह के अंत में लू लग सकती है या गर्मी के कारण बेचैनी की समस्या हो सकती है.

लकी नंबर :– 9

लकी कलर: -श्वेत

उपाय :-

गणेश जी का पूजन करे तथा दूर्वा चढ़ाए. गाय को हरा चारा दे.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola