Monthly Kark Rashifal April 2022: प्रेम संबंधो के लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला होगा

Updated at : 01 Apr 2022 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Kark Rashifal April 2022: प्रेम संबंधो के लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला होगा

Monthly Kark Rashifal April 2022 : सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

विज्ञापन

Monthly Kark Rashifal April 2022 : सभी लोग जानना चाहते है़ कि अप्रैल महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं.जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है

पारिवारिक जीवन

यह माह आपके पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल सिद्ध होगा जिस कारण आप भी अपना काम अच्छे से कर पाएंगे. यदि पहले से ही किसी पारिवारिक दुविधा का सामना कर रहे है तो वह भी दूर हो जाएगी. समाज में भी आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी और सभी आपका सम्मान करेंगे.आप अपने घरवालो के साथ किसी यात्रा पर जाने का मन बना सकते है जिसमे रिश्तेदारों का भी सहयोग प्राप्त होगा.

व्यापार व नौकरी

यदि आप प्राइवेट नौकरी करते है तो इस माह आप अपनी जॉब में परिवर्तन ला सकते है. पुरानी कंपनी को छोड़कर नयी कंपनी को ज्वाइन कर सकते है. यदि आप बड़ी कंपनी में कार्यरत है तो आपका पोर्टफोलियो भी बदल सकता है. सरकारी अधिकारियो को किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है.व्यापारी लोग यदि किसी नए समझौते की तरफ आगे बढ़ रहे है तो इस माह उसमे सफलता हाथ लगेगी. किसी कारणवश आपके पुराने ग्राहक नाराज रह सकते है लेकिन जल्दी ही यह समस्या भी सुलझ जाएगी.

शिक्षा व करियर

यदि आप किसी एक्स्ट्रा कोर्स की पढ़ाई कर रहे है तो इस माह थोड़ा संभल कर रहे क्योंकि कुछ ऐसा होगा जिस कारण आपको वह कोर्स छोड़ना पड़े. कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपने काम में मन तो लगाएंगे लेकिन उनके अनुसार परिणाम मिलने में अभी समय लगेगा.यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस माह सकारात्मक परिणाम तो मिलेंगे ही साथ ही किसी अपने का सहयोग भी प्राप्त होगा.

प्रेम जीवन

यह माह आपके प्रेम संबंधो के लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला होगा. यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में है और उनसे दूर रहते है तो किसी तीसरे के द्वारा उसमे ग़लतफ़हमी पैदा करने की कोशिश की जाएगी लेकिन वह सफल नही हो पायेगा.शादीशुदा लोगो के लिए यह माह अच्छा रहेगा और कोई नयी समस्या नही होगी. माह के मध्य में आपका जीवनसाथी कुछ बातो को लेकर निराश रह सकता है लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो समस्या जल्दी ही हल हो जाएगी.

स्वास्थ्य जीवन

इस माह आप अपने आप में एक नयी ऊर्जा को महसूस करेंगे और नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी. इस काम में आपको अपने जीवनसाथी का भी भरपूर सहयोग मिलेगा. लंबे समय से किसी बीमारी की समस्या से परेशान है तो वह भी हल हो जाएगी.

लकी नंबर :- 2

लकी कलर :- केशरी

उपाय :-

हनुमान जी का उपासना करे तथा सोमवार को अर्ध चन्द्रमा को अर्घ दे लाभ होगा.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

9545290847/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola