ePaper

मिथुन राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज किस्मत साथ देगी और कमाई बढ़ेगी या उम्मीदों को झटका लग सकता है?

Updated at : 09 Mar 2026 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mithun Rashifal

आज का मिथुन राशिफल

Mithun Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mithun Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं जो शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. मिथुन राशि में स्थित गुरु आपकी बुद्धि को प्रखर बनाएंगे. जिससे आप कठिन निर्णयों को भी बहुत आसानी से ले पाएंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है.

करियर-बिजनेस: आज भाग्य भाव में सूर्य-राहु की स्थिति के कारण भाग्य के भरोसे न बैठें. आपको अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना होगा. नौकरीपेशा लोगों को आज काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में आपके करियर के लिए लाभकारी होगी. व्यापारियों को उधार देने से बचना चाहिए. आपका धन लंबे समय के लिए फंस सकता है, सतर्कता से लेनदेन करें.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी है. छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है. पार्टनर की जरूरतों को समझने का प्रयास करें और पर्याप्त समय दें. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है. धैर्य से काम लें और पुराने मुद्दों को न उखाड़ें.

स्वास्थ्य: आज सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव रह सकता है. मौसमी बीमारियों या इन्फेक्शन के प्रति विशेष सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी है. खान-पान की स्वच्छता का ध्यान रखें. बाहर के जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें ताकि पाचन तंत्र ठीक रहे. काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान हो सकती है.

सावधानी: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें.
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola